वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

जोमैटो डिलीवरी बॉय को महिला ने दिए ₹160 ज्यादा, साथ में पूछा चाय-पानी, इंसानियत वाला वीडियो वायरल

Zomato Delivery Viral Video : रात में जोमैटो से खाना मंगाने वाली महिला ने डिलीवरी बॉय के साथ जो व्यवहार किया, उसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया।

हितेश तिवारी

Kind Gesture Video : रात के समय ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाले लोगों को अक्सर कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक महिला ने जोमैटो डिलीवरी बॉय के साथ ऐसा व्यवहार किया, जिसे लोग अब ‘इंसानियत की मिसाल’ बता रहे हैं।

वीडियो में दिखता है कि महिला ने रात में जोमैटो से खाना ऑर्डर किया था। जब डिलीवरी बॉय खाना लेकर पहुंचता है, तो कुल बिल 540 रुपये का होता है। महिला उसे 500 और 200 रुपये के नोट देती है, यानी कुल 700 रुपये। लेकिन न तो महिला के पास छुट्टे पैसे होते हैं और न ही डिलीवरी बॉय के पास।

महिला की दरियादिली से डिलीवरी बॉय हुआ खुश

डिलीवरी बॉय अपने पर्स में छुट्टे पैसे ढूंढने की कोशिश करता है, लेकिन उसे कैश नहीं मिलता। पहले महिला 60 रुपये रखने की बात कहती है, फिर मुस्कुराते हुए कहती है कि आप 160 रुपये रख लीजिए। वह कहती है, “इतनी रात में आए हैं, तो आपका इतना तो बनता ही है।” यह सुनते ही डिलीवरी बॉय का चेहरा खिल उठता है। यहीं कहानी खत्म नहीं होती।

महिला उससे चाय के लिए पूछती है और अपने बेटे से बिस्कुट मंगवाती है। वीडियो के आखिर में वह डिलीवरी बॉय को बिस्कुट देती है, ‘बॉय-बॉय’ कहती है और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ भी विश करती है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वीडियो नए साल के पहले हफ्ते में रिकॉर्ड किया गया था।

लोगों ने महिला की जमकर तारीफ की

इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर अनीता मक्कर (@anita_makkar_) ने शेयर किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा, “लाखों की स्माइल ली मैंने 160 रुपये में… खुशी दो, खुशी मिलेगी।” वीडियो को अब तक 96 हजार से ज्यादा व्यूज और 6,500 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोग महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, “दिखावे के लिए ही सही, लेकिन दिल तो दिखाया।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “भगवान आपको और आपके परिवार को हमेशा खुश रखे।” यह वीडियो याद दिलाता है कि कभी-कभी छोटे से व्यवहार से भी किसी का दिन, बल्कि पूरी रात बेहतर बनाई जा सकती है।

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते