वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

कॉकरोच की ड्रेस पहन यमुना साफ करने उतरे CJP कार्यकर्ता, वायरल वीडियो ने छेड़ी नई बहस

CJP Worker Protest : दिल्ली में कुछ युवाओं ने कॉकरोच की ड्रेस पहनकर यमुना किनारे सफाई अभियान चलाया। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लोग एक अनोखे और रचनात्मक विरोध के रूप में देख रहे हैं।

हितेश तिवारी

CJP Yamuna Cleaning : दिल्ली में यमुना नदी किनारे एक अलग तरह का दृश्य देखने को मिला, जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। नदी किनारे कॉकरोज जनता पार्टी के कार्यकर्ता कॉकरोज की वेशभूषा में सफाई करते नजर आए। किसी ने सिर पर कॉकरोच जैसे एंटीना लगाए हुए थे तो किसी ने अपने गले में “मैं कॉकरोच हूं” लिखा पोस्टर लटका रखा था।

शुरुआत में वहां मौजूद लोगों को लगा कि शायद कोई मजाकिया कार्यक्रम या सोशल मीडिया वीडियो शूट किया जा रहा है, लेकिन जैसे-जैसे वीडियो इंटरनेट पर फैलने लगा, इसके पीछे की वजह भी सामने आने लगी। दरअसल, CJI की कॉकरोज वाले बयान से नाराज कुछ युवाओं ने कॉकरोज जनता पार्टी बनाई, जो देखते ही देखते वायरल हो गई और सोशल मीडिया पर इस पार्टी के कई मिलियन में फॉलोअर्स हो गए। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

कॉकरोज जनता पार्टी का अनोखा प्रदर्शन

वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि कई युवा कालिंदी कुंज घाट के पास सफाई अभियान चलाते हुए नजर आ रहे हैं। उनके हाथों में झाड़ू, कचरा इकट्ठा करने वाले बैग और पोस्टर दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वे यमुना किनारे पड़े प्लास्टिक और अन्य कचरे को साफ करते दिखते हैं। इस दौरान वहां मौजूद लोग भी उन्हें हैरानी से देखते नजर आए।

सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि यह प्रदर्शन हाल ही में हुई एक टिप्पणी के विरोध से जुड़ा हुआ था, जिसके बाद कुछ लोगों ने व्यंग्यात्मक तरीके से अपनी बात रखने का फैसला किया। हालांकि वायरल दावों और सोशल मीडिया चर्चाओं की स्वतंत्र पुष्टि अलग से जरूरी होती है।

लोगों ने विरोध को बेहद रचनात्मक तरीका बताया

वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स ने इसे विरोध का बेहद रचनात्मक तरीका बताया, जबकि कुछ ने इसे सामाजिक संदेश देने की कोशिश माना। कई लोगों ने लिखा कि बिना किसी हिंसा या टकराव के अपनी बात रखने का यह अलग तरीका है।

वहीं कुछ यूजर्स ने इसे सोशल मीडिया ट्रेंड और मीम कल्चर से जोड़कर भी देखा। फिलहाल यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और कई लोग इसे एक अनोखे सामाजिक संदेश के रूप में देख रहे हैं।

दिल्ली में धारा 163 लागू, जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ी, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज भी प्रदर्शन के आसार

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर