वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

योग शुरू करते ही खत्म! योगा मैट ने बिगाड़ दिया पूरा प्लान, वायरल वीडियो देख लोग हंसी नहीं रोक पा रहे

Funny Yoga Video : योग करने बैठा शख्स योगा मैट की वजह से इतना परेशान हुआ कि पूरा प्लान ही कैंसिल कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल और लोगों ने मजेदार कमेंट किए।

हितेश तिवारी

Yoga Mat Viral Reel : सोशल मीडिया पर आजकल एक से बढ़कर एक मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते। इन दिनों भी ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जो फिटनेस और योगा करने वालों को खास तौर पर रिलेटेबल लग रहा है।

वीडियो में एक शख्स पूरे मन से योग करने का प्लान बनाता है, लेकिन जैसे ही वह योग शुरू करने की कोशिश करता है, उसका प्लान चंद सेकेंड में ही फेल हो जाता है। वजह कोई और नहीं बल्कि उसका योगा मैट, जो आमतौर पर सुकून और फिटनेस का प्रतीक माना जाता है, इस वीडियो में परेशानी का कारण बन जाता है।

चंद सेकेंड में ही प्लान फेल

यह वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर @_nischay.edit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स जैसे ही योगा मैट बिछाकर आसन लगाने की तैयारी करता है, मैट कभी आगे से तो कभी पीछे से मुड़ जाती है। वह बार-बार मैट को सीधा करने की कोशिश करता है, लेकिन हर कोशिश के साथ हालात और ज्यादा बिगड़ते चले जाते हैं।

कुछ ही देर में उसका सब्र जवाब दे जाता है और योग करने का पूरा मूड खराब हो जाता है। आखिरकार वह गुस्से में योगा मैट को दूर फेंक देता है। उसके चेहरे के एक्सप्रेशन देखकर साफ समझ आता है कि वह पूरी तरह झुंझला चुका है। यही वजह है कि यह वीडियो देखने वालों को बेहद रिलेटेबल लग रहा है।

योगा स्टार्ट होते ही खत्म हो गया

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स के मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, “योगा मैट ने ही गुस्सा दिला दिया।” वहीं दूसरे ने मजाक में कहा, “भाई, वो वार्मअप करवा रहा था।” किसी ने लिखा, “योगा स्टार्ट होते ही खत्म हो गया।” तो किसी ने कमेंट किया, “फर्स्ट डे ऑफ योगा, लास्ट डे ऑफ योगा बन गया।”

कई लोगों ने इसे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़ते हुए कहा कि ऐसा उनके साथ भी कई बार हो चुका है। कुल मिलाकर यह वीडियो दिखाता है कि कभी-कभी फिट रहने का इरादा भी छोटी-सी परेशानी की वजह से मजाक बन जाता है, और यही चीज इस वीडियो को इतना वायरल बना रही है।

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग