वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

कृत्रिम पैर के सहारे अमरनाथ यात्रा पर निकली महिला, वायरल VIDEO देख लोग बोले- 'हौसले को सलाम'

Prosthetic Leg Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रा के दौरान कृत्रिम पैर के सहारे बालटाल रूट से चढ़ाई करती एक महिला का वीडियो वायरल हो गया। उनके जज्बे और हौसले ने हजारों लोगों को प्रेरित किया।

हितेश तिवारी

Amarnath Yatra Viral Video : अमरनाथ यात्रा हर साल श्रद्धा के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक दृढ़ता की भी परीक्षा लेती है। इस बार यात्रा के दौरान एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

वीडियो में महिला कृत्रिम पैर (प्रोस्थेटिक लेग) के सहारे कठिन बालटाल रूट पर चढ़ाई करती नजर आती हैं। हाथ में लकड़ी की छड़ी और फोरआर्म क्रच के सहारे वह ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी रास्ते पर एक-एक कदम आगे बढ़ती दिखाई देती हैं। भारी जैकेट पहने और चेहरे पर मुस्कान के साथ उनका यह सफर लोगों के लिए प्रेरणा बन गया है।

महिला ने कृत्रिम पैर के सहारे की अमरनाथ यात्रा

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर नेहा भट्ट (Nehaa Bhatt) ने साझा किया है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "Thank you, Chhote bhai, for helping me during the yatra #amarnathyatra2026." वीडियो में उनके साथ एक साथी भी नजर आता है, जो पूरी यात्रा के दौरान जरूरत पड़ने पर उनकी मदद करता है।

सोशल मीडिया प्रोफाइल के अनुसार, नेहा ने वर्ष 2021 में एक सड़क दुर्घटना में अपना एक पैर खो दिया था। इसके बावजूद उन्होंने कृत्रिम पैर के सहारे अमरनाथ गुफा तक पहुंचने का कठिन संकल्प पूरा करने की कोशिश की। बालटाल मार्ग अपनी खड़ी चढ़ाई और चुनौतीपूर्ण रास्ते के लिए जाना जाता है, इसलिए इस मार्ग पर उनका साहसिक प्रयास लोगों को खासा प्रभावित कर रहा है।

यूजर्स ने महिला के जज्बे की जमकर सराहना की

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने नेहा भट्ट के जज्बे की जमकर सराहना की। कई लोगों ने लिखा कि शारीरिक सीमाएं इंसान के हौसलों को नहीं रोक सकतीं। कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि जहां कई सक्षम श्रद्धालु घोड़े या पालकी का सहारा लेते हैं, वहीं कृत्रिम पैर के साथ नेहा का पैदल सफर प्रेरणा देने वाला है।

हालांकि, यह उनकी व्यक्तिगत यात्रा और अनुभव है। अमरनाथ यात्रा के बीच सामने आया यह वीडियो लोगों को यह संदेश दे रहा है कि कठिन रास्तों पर आगे बढ़ने के लिए सबसे जरूरी चीज मजबूत इरादे होते हैं, न कि केवल शारीरिक क्षमता।

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत