ढोलक बजाते हुए 'हरे कृष्णा' गाती दिखी विदेशी बच्ची, 19 सेकंड का VIDEO जीत रहा लोगों का दिल

Hare Krishna Cute Video : एक विदेशी बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह ढोलक बजाते हुए 'हरे कृष्णा, हरे रामा' का कीर्तन गाती नजर आ रही है। उसकी मासूमियत और अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया है।
A viral video of a foreign girl playing the dholak while singing the Hare Krishna chant is winning hearts across social media.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Foreign Girl Dholak Video : सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो अपनी सादगी और मासूमियत की वजह से लोगों के दिलों में खास जगह बना लेते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी विदेशी बच्ची अपने गले में ढोलक लटकाए हुए नजर आती है।

वह चलते-चलते अपनी ही लय में ढोलक बजाती है और साथ ही पूरे उत्साह के साथ "हरे कृष्णा, हरे कृष्णा... हरे राम, हरे राम..." का कीर्तन गाती दिखाई देती है। महज 19 सेकंड का यह वीडियो अपनी सहजता और प्यारे अंदाज की वजह से लोगों का ध्यान खींच रहा है।

ढोलक बजाते हुए 'हरे कृष्णा' गाती दिखी विदेशी बच्ची

वायरल वीडियो में बच्ची किसी औपचारिक मंच पर नहीं, बल्कि सामान्य माहौल में पूरे आनंद के साथ भजन गाती नजर आती है। उसके चेहरे की मुस्कान और ढोलक की ताल के साथ गाया गया कीर्तन लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।

हालांकि, यह वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया और किस देश का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है और कई लोग इसे दिन का सबसे प्यारा वीडियो बता रहे हैं। इसकी सादगी ही इसकी सबसे बड़ी खासियत मानी जा रही है।

इंटरनेट पर दिखने वाला सबसे प्यारा वीडियो

यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @GitaShlokas_ नाम के अकाउंट से साझा किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, "इंटरनेट पर दिखने वाला सबसे प्यारा वीडियो।" खबर लिखे जाने तक इसे हजारों बार देखा जा चुका है। कमेंट सेक्शन में भी लोगों ने बच्ची के अंदाज की जमकर तारीफ की है।

एक यूजर ने लिखा, "यह ऐसी क्यूटनेस है जो आपका पूरा दिन खूबसूरत बना सकती है।" दूसरे ने "हरे कृष्णा, हरे रामा" लिखकर अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं कई अन्य यूजर्स ने दिल वाले इमोजी और सकारात्मक टिप्पणियों के जरिए वीडियो पर प्यार बरसाया। हालांकि वीडियो की जगह और समय की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com