वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

'मां ने शादी तय की, तो लड़की ने सिर मुंडवा लिया?' युवती का वीडियो वायरल, लोग बोले- सच क्या है?

Woman Shaves Head : इंस्टाग्राम पर एक युवती का सिर मुंडवाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के कैप्शन में उसने लिखा, जब मेरी मां ने मेरी शादी तय कर दी, जिसके बाद इसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

हितेश तिवारी

Woman Marriage Pressure : सोशल मीडिया पर एक युवती का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सैलून की कुर्सी पर बैठकर शांत भाव से अपना पूरा सिर मुंडवाती नजर आ रही है। इस वीडियो ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। इसकी वजह सिर्फ हेयरकट नहीं, बल्कि वीडियो के साथ लिखा गया कैप्शन है।

युवती ने पोस्ट में लिखा, "POV: My mom planned my marriage" यानी "जब मेरी मां ने मेरी शादी तय कर दी।" इसके बाद कई लोगों ने इसे अरेंज मैरिज के विरोध के तौर पर देखा, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि बिना पूरी जानकारी के किसी निष्कर्ष पर पहुंचना सही नहीं होगा।

मां ने शादी तय की, तो लड़की ने सिर मुंडवाया

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर कीर्तन मेनन (Keerthana Menon) ने शेयर किया है। वीडियो में वह पूरे समय बिना किसी प्रतिक्रिया के बैठी रहती हैं और नाई उनके लंबे बाल पूरी तरह हटा देता है। हालांकि, उन्होंने कहीं भी यह स्पष्ट नहीं किया कि सिर मुंडवाने की असली वजह क्या थी।

यह किसी धार्मिक परंपरा, बाल दान (हेयर डोनेशन), निजी फैसला या फिर सिर्फ सोशल मीडिया कंटेंट भी हो सकता है। फिलहाल वीडियो के कैप्शन के अलावा उन्होंने कोई अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं की है, इसलिए इसके पीछे की वास्तविक वजह की पुष्टि नहीं हो सकी है।

लोगों ने लड़की का समर्थन कर उसे हिम्मत भेजी

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ यूजर्स ने इसे महिलाओं के अपने फैसले लेने के अधिकार से जोड़ते हुए समर्थन किया।

एक यूजर ने लिखा, "More power to you." वहीं दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कहा, "Modern problems need legendary solutions." दूसरी ओर कई लोगों ने कहा कि सिर्फ कैप्शन देखकर कोई निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए, क्योंकि वीडियो का पूरा संदर्भ सामने नहीं आया है। फिलहाल यह वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसकी अलग-अलग तरह से व्याख्या कर रहे हैं।

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज