वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

कैब में फंसी युवती ने दिखाई हिम्मत, ड्राइवर नहीं रोक रहा था गाड़ी, फिर ऐसे बची जान

Cab Safety For Women : बेंगलुरु में एक युवती ने कैब राइड के दौरान डरावना अनुभव साझा किया। ड्राइवर ने गाड़ी रोकने से मना कर दिया, जिसके बाद युवती ने हिम्मत दिखाकर खुद को सुरक्षित निकाला।

हितेश तिवारी

Women Cab Safety : आज के समय में कैब बुक करना बेहद आसान हो गया है। मोबाइल ऐप से राइड बुक कीजिए, ओटीपी दीजिए और मंजिल तक पहुंच जाइए। लेकिन कई बार ऐसी सुविधाजनक सेवाओं के साथ कुछ खतरनाक अनुभव भी सामने आते हैं, खासकर महिलाओं के लिए।

सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटर रितिका सूर्यवंशी ने अपना ऐसा ही अनुभव साझा किया है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने बताया कि यह वीडियो उन्होंने खासतौर पर अपनी महिला फॉलोअर्स को जागरूक करने के लिए बनाया है, ताकि कोई भी मुश्किल स्थिति में घबराए नहीं और हिम्मत से काम ले।

युवती ने कैब राइड के दौरान डरावना अनुभव शेयर किया

रितिका के मुताबिक, उन्होंने कुछ दिन पहले बेंगलुरु एयरपोर्ट जाने के लिए कैब बुक की थी। उन्होंने एसी कैब चुनी थी, लेकिन गाड़ी आने पर कैब ड्राइवर एसी चालू करने से मना करने लगा। सबसे बड़ी चिंता की बात यह थी कि कैब के शीशे काले फिल्म वाले यानी टिंटेड थे, जबकि भारत में ऐसे शीशों पर नियम लागू हैं।

जब रितिका ने ड्राइवर से कार रोकने के लिए कहा तो उसने साफ मना कर दिया। उन्होंने ऐप पर बुकिंग दिखाकर भी समझाने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर नहीं माना। इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई और युवती घबरा गई।

युवती ने हिम्मत दिखाकर खुद को कैब सुरक्षित निकाला

इसके बाद रितिका ने हिम्मत दिखाई और ड्राइवर को पुलिस बुलाने की चेतावनी दी। ड्राइवर ने जवाब दिया कि किसी को भी फोन कर लो, गाड़ी नहीं रुकेगी। तब रितिका ने अपने दोस्त को कॉल किया और लगातार बहस के बाद आखिरकार कैब रुकवाई।

उन्होंने कहा कि यह घटना दिन में हुई थी, लेकिन अगर यही रात में होती तो हालात और गंभीर हो सकते थे। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि कैब में बैठते समय गाड़ी नंबर, ड्राइवर डिटेल, लाइव लोकेशन और इमरजेंसी फीचर जरूर चेक करें।

ज्ञानेश कुमार पर बवाल के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी का VRS, आरएस गोपालन ने बताई इस्तीफे की वजह

कुमाऊं में भीषण भूस्खलन, भरभराकर गिरा पहाड़, उत्तराखंड के 7 पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?