नेपाल में सड़क पर भिड़े दो विशाल गैंडे, चितवन के पास खतरनाक लड़ाई का वीडियो वायरल

Rhino Fight Video : नेपाल के चितवन नेशनल पार्क के पास सौराहा इलाके में दो एक सींग वाले गैंडे सड़क पर आमने-सामने भिड़ गए। खतरनाक लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Two rhinos clashed on a road near Chitwan, Nepal, and the dramatic fight video has gone viral on social media.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Chitwan National Park : नेपाल के चितवन नेशनल पार्क के पास स्थित सोराहा इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो विशाल एक सींग वाले भारतीय गैंडा अचानक सड़क पर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों के बीच जोरदार लड़ाई शुरू हो गई।

होटल, दुकानों और पर्यटकों से घिरे इलाके में यह नजारा देखकर लोगों की सांसें थम गईं। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे बेहद रोमांचक तथा डरावना बता रहे हैं।

सड़क पर दो विशाल गैंडे आपस में भिड़े

रिपोर्ट्स के अनुसार पहले एक उम्रदराज गैंडा जंगल से निकलकर कस्बे की ओर आ गया था। कुछ देर बाद एक दूसरा युवा गैंडा भी वहां पहुंच गया। दोनों का सामना होते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया और फिर सड़क पर दबदबे की लड़ाई शुरू हो गई।

वायरल वीडियो में दोनों गैंडे एक-दूसरे पर जोरदार हमला करते नजर आते हैं। उनकी ताकत और रफ्तार देखकर वहां मौजूद लोग दूरी बनाकर खड़े रहे। कई पर्यटकों ने इसे जिंदगी में एक बार देखने वाला दृश्य बताया, जबकि कुछ लोग डर के कारण सुरक्षित जगहों पर चले गए।

जंगल खत्म होने पर जानवर रिहाएशी इलाके में दिखने लगे

सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि थोड़ी देर बाद लड़ाई अचानक खत्म हो गई और माहौल शांत हो गया। बताया जा रहा है कि लड़ाई के बाद एक गैंडा सड़क किनारे आराम से फूल खाते दिखाई दिया।

विशेषज्ञों का मानना है कि जंगलों के आसपास बढ़ती आबादी, पर्यटन और रहने की सीमाएं आपस में मिलने के कारण जंगली जानवर अब इंसानी इलाकों में ज्यादा दिखने लगे हैं। चितवन नेशनल पार्क दुनिया के मशहूर वन्यजीव क्षेत्रों में गिना जाता है, जहां बंगाल टाइगर, एशियन हाथी और दुर्लभ भारतीय हैंडा पाए जाते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com