वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

5.5 साल बाद अचानक गई नौकरी, कैमरे पर छलका युवती का दर्द; बोली- अब फिर से सब कुछ शुरू करना होगा

Employee Layoff : साढ़े पांच साल तक एक ही कंपनी में काम करने के बाद एक युवती को अचानक नौकरी छोड़ने के लिए कह दिया गया। उसने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा किया, जिसे देखकर लोग उसे हिम्मत दे रहे हैं।

हितेश तिवारी

Woman Job Loss Video : आज के समय में लाखों लोगों की जिंदगी उनकी नौकरी और हर महीने मिलने वाली सैलरी पर निर्भर करती है। ऐसे में अगर अचानक किसी कर्मचारी को यह पता चले कि उसकी नौकरी खत्म हो गई है, तो यह किसी बड़े झटके से कम नहीं होता।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती ने अपनी नौकरी जाने के बाद का अनुभव साझा किया है। वीडियो में वह भावुक नजर आती है और बताती है कि पांच साल से ज्यादा समय तक एक ही कंपनी में काम करने के बाद उसे अचानक नौकरी छोड़ने के लिए कहा गया।

साढ़े पांच साल तक करने के बाद भी कंपनी ने निकाला

वायरल वीडियो में युवती बताती है कि उसे एचआर और मैनेजर का फोन आया, जिसमें कहा गया कि अब कंपनी को उसके रोल की जरूरत नहीं है। यह सुनते ही उसके लिए सब कुछ बदल गया। युवती कहती है कि उसने करीब साढ़े पांच साल तक उसी कंपनी में काम किया था और कभी नहीं सोचा था कि एक दिन इस तरह नौकरी छोड़नी पड़ेगी।

वह कहती है कि अब उसे समझ नहीं आ रहा कि आगे क्या करना है। क्या वह नई नौकरी ढूंढ़ेगी या अपना कोई काम शुरू करेगी, इसका जवाब भी उसके पास नहीं है। वीडियो में वह यह भी स्वीकार करती है कि अब उसे एक बार फिर से शून्य से शुरुआत करनी होगी, जो उसके लिए आसान नहीं होगा।

लोगों ने उसे बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं

हालांकि वायरल वीडियो के आखिर में युवती ने सकारात्मक सोच भी दिखाई। उसने कहा कि शायद यह भगवान का कोई इशारा है और हो सकता है कि यह बदलाव उसके भविष्य के लिए बेहतर साबित हो। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, जिसके बाद हजारों लोगों ने उसे हिम्मत दी और बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर लिखा कि करियर में ऐसे उतार-चढ़ाव आते रहते हैं और मेहनत करने वालों को नए मौके जरूर मिलते हैं। वहीं युवती ने भी लोगों के समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि अब उसे भरोसा है कि यह कठिन दौर भी जल्द गुजर जाएगा और शायद यही उसके जीवन की नई शुरुआत बने।

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल