वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
वायरल

9 साल तक गुल्लक में जोड़े पैसे, 2026 में पूरा किया सपना; महिला ने खरीदा अपना प्लॉट, वीडियो वायरल

Piggy Bank Savings : एक महिला ने 2017 से लगातार गुल्लक में पैसे जोड़कर 2026 में अपना सपना पूरा किया और अपनी बचत से प्लॉट खरीद लिया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

Woman Saves Money : गुल्लक में पैसे जमा करने की आदत अक्सर बचपन में डाली जाती है, लेकिन बहुत कम लोग इस आदत को लंबे समय तक जारी रख पाते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने करीब 9 साल तक छोटे-छोटे पैसे बचाकर अपने सपने को पूरा कर लिया।

वीडियो में महिला की पहचान दीक्षा जायसवाल के तौर पर बताई गई है। उन्होंने 2017 से पैसे जोड़ना शुरू किया था और 2026 में अपनी बचत से जमीन का एक प्लॉट खरीद लिया। वीडियो की शुरुआत में वह अलग-अलग गुल्लकों से पैसे निकालती नजर आती हैं।

9 साल तक गुल्लक में पैसे जोड़कर खरीदा प्लॉट

वीडियो में दीक्षा कभी प्लास्टिक के डिब्बे तो कभी झोले से पैसे निकालती दिखाई देती हैं। इनमें सिक्कों के साथ-साथ छोटे-बड़े नोट भी शामिल हैं। वह एक-एक करके अपनी कई साल की बचत बाहर निकालती हैं। वीडियो के साथ लिखा है कि लोग अक्सर सवाल करते थे कि 2017 से पैसे जोड़ने का आखिर क्या फायदा हुआ।

इसके बाद वीडियो में दीक्षा प्लॉट से जुड़े कागजात पर साइन करती नजर आती हैं। वह अपनी खरीदी हुई जमीन पर भी पहुंचती हैं और बताती हैं कि 2026 में उनका एक सपना आखिरकार पूरा हो गया।

2026 में अपनी बचत से सपना पूरा किया

वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग दीक्षा की बचत की आदत और उनके धैर्य की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कहा कि छोटी-छोटी रकम को लगातार बचाने से बड़ा लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है। एक यूजर ने मजाक में लिखा कि अच्छा हुआ इतने साल बचत करने के बाद उन्होंने कार खरीदने के बजाय जमीन खरीदी।

वहीं, एक अन्य यूजर ने उन्हें ‘स्मार्ट जेन जी’ बताया। कुछ लोगों ने अपनी बचत का अनुभव भी साझा किया और कहा कि उन्हें तो अक्सर 10 या 50 रुपये ही बचाने के लिए मिलते हैं। यह वीडियो लोगों को लंबे समय तक छोटी रकम बचाकर अपने बड़े सपनों की ओर बढ़ने की प्रेरणा दे रहा है।

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा