वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

घूंघट में बैठी महिला ने गिटार पर गाया ‘तेरा मेरा प्यार अमर’, लोगों ने की जमकर तारीफ; वीडियो वायरल

Ghunghat Woman Singing घूंघट में बैठी एक महिला ने गिटार पर "तेरा मेरा प्यार अमर" गाना गाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों ने महिला की सादगी और आवाज की खुब तारीफ की।

हितेश तिवारी

Viral Guitar Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों को अपनी मधुर आवाज से मंत्रमुग्ध कर दिया है। वीडियो में महिला घूंघट ओढ़कर गिटार हाथ में लिए बैठी दिखाई देती है। शुरुआत में वह बड़े आराम से अपना गिटार सेट करती है और कुछ सेकंड बाद क्लासिक गाने “तेरा मेरा प्यार अमर” के शुरुआती सुर छेड़ती है।

1962 में लता मंगेशकर द्वारा गाए गए इस गाने को महिला ने इतनी नर्मी, नियंत्रण और भावनाओं के साथ गाया कि वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ ऑनलाइन दर्शक भी उसकी आवाज में खो गए। उसकी सहजता और सुकूनभरी गायकी ने वीडियो देखने वालों के दिलों को छू लिया।

महिला की सादगी और आवाज ने समां बांधा

वीडियो में आसपास मौजूद लोग भी उसके गाने में पूरी तरह डूबे हुए दिखाई देते हैं। कोई हल्के-हल्के झूमता दिखता है तो कोई मुस्कुराकर उसके गाने का आनंद ले रहा है। बिना किसी मंच, रोशनी या बड़े सेटअप के महिला ने सिर्फ अपनी आवाज और गिटार की मदद से ऐसा माहौल बना दिया कि पूरा दृश्य किसी फिल्म के सीन जैसा लगने लगता है।

यही सरलता और सादगी इस वीडियो को खास बनाती है। महिला की आवाज ने कुछ ऐसा समां बांधा कि आस-पास के लोगो को कुछ ही पलों में एक अलग ही सुकून भरी दुनिया में ले गया।

लोगों ने की जमकर तारीफ

वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है और देखते ही देखते हजारों लाइक्स और कमेंट्स हासिल कर चुका है। यूजर्स महिला की आवाज और उसकी स्वाभाविक परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- “वाकई आपकी आवाज कमाल की है।”

दूसरे ने कमेंट किया- “क्या खूबसूरत आवाज है!” कई लोगों ने उसकी आत्मविश्वास और कैजुअल अंदाज की भी तारीफ की। यह छोटा-सा संगीत क्षण अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और लोग इसे बार-बार सुन रहे हैं क्योंकि इसकी सादगी और सुकून ने उन्हें गहराई तक छू लिया है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल