वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

बाइक पर बैठकर पत्नी ने पति को जड़े 27 सेकंड में 14 थप्पड़, वीडियो देख लोग हुए हैरान

Couple Fight Viral : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक पत्नी ने बाइक चलाते पति को पीछे बैठकर 27 सेकंड में 14 थप्पड़ मारे। दावा है कि पति को किसी दूसरी महिला के साथ देखने के बाद पत्नी ने यह कदम उठाया।

हितेश तिवारी

Wife Slaps Husband Video : पति–पत्नी के झगड़े आपने पहले भी कई बार देखे होंगे, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो लोगों को चौंकाने वाला है। इस वीडियो में पति बाइक चला रहा है और पत्नी पीछे बैठी हुई है। अचानक पत्नी पति पर गुस्सा निकालना शुरू कर देती है और एक के बाद एक लगातार थप्पड़ मारने लगती है।

दावा किया जा रहा है कि पत्नी ने अपने पति को किसी दूसरी महिला के साथ देख लिया था, जिसके बाद गुस्से में उसने यह कदम उठाया। यह पूरा घटनाक्रम चलते बाइक पर होता है, जिसने लोगों को और ज्यादा हैरान कर दिया है।

27 सेकंड में पत्नी ने पति को 14 थप्पड़ मारे

वीडियो में साफ दिखाई देता है कि पत्नी करीब 27 सेकंड तक पति को लगातार थप्पड़ मारती रहती है। सोशल मीडिया यूजर्स ने जब वीडियो को ध्यान से देखा और गिनती की, तो पता चला कि महिला ने अपने पति को कुल 14 थप्पड़ मारे। इस दौरान कई बार बाइक का संतुलन भी बिगड़ता नजर आता है, जिससे हादसे का खतरा साफ दिखता है।

बावजूद इसके, पत्नी का गुस्सा कम नहीं होता और वह लगातार पति पर हाथ चलाती रहती है। सड़क पर इस तरह की हरकत न सिर्फ खतरनाक है, बल्कि आसपास के लोगों के लिए भी चिंता का विषय बन सकती है।

अगर बाइक गिर जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था

सबसे हैरानी की बात यह है कि पूरे वीडियो में पति की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखाई देती। पत्नी लगातार थप्पड़ मारती रहती है और पति बिना कुछ बोले चुपचाप बाइक चलाता रहता है। न वह पलटकर जवाब देता है और न ही पत्नी को रोकने की कोशिश करता है। यह वीडियो एक्स (X) पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि अगर बाइक गिर जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था, जबकि दूसरे ने कहा कि जरूर पति ने कोई बड़ी गलती की होगी। वहीं कई लोग पति की चुप्पी पर हैरानी जता रहे हैं और कह रहे हैं कि वह बेचारा खामोशी से थप्पड़ खाता रहा।

MLC Election काउंटिंग LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट

गुवाहाटी फायरिंग पर उठ रहे सवाल! कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने हिमंता बिस्वा सरमा पर साधा निशाना

तमिलनाडु की जेल में बड़ी सेंधमारी! पुलिस पर हमला करके 17 कैदी हुआ रफ्फू चक्कर, हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी