वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

‘PR नहीं तो जॉब नहीं’, कनाडा से भारत क्यों लौटे इन्फ्लुएंसर सस्वत? पोस्ट में बताई पूरी वजह

Canada to India Return : कनाडा से भारत लौटने पर बार-बार पूछे जा रहे सवालों का जवाब देते हुए इन्फ्लुएंसर सस्वत ने बताया कि PR की बाधा, करियर और परिवार उनकी वापसी की सबसे बड़ी वजह रहे।

हितेश तिवारी

Indian influencer Canada : करीब डेढ़ साल पहले कनाडा से भारत लौटने के बाद से सस्वत से एक ही सवाल लगातार पूछा जा रहा है- “वापस क्यों आ गए?” इस सवाल का जवाब देने और बहस को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए भारतीय प्रोफेशनल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सस्वत ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया है।

सस्वत के मुताबिक, भारत लौटने की सबसे बड़ी वजह उनका करियर था। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर कनाडा में आपके पास PR यानी परमानेंट रेजिडेंसी नहीं है, तो वहां कॉर्पोरेट जॉब मिलने की संभावना सिर्फ 1 से 2 फीसदी तक ही रहती है।

PR ना होना बढ़ा कारण

सस्वत ने बताया कि जिस कंपनी में वह आज भारत में काम कर रहे हैं, उसी कंपनी में उन्होंने कनाडा में इंटरव्यू दिया था, लेकिन PR न होने की वजह से उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। उन्होंने लिखा कि वह विदेश उन जॉब्स के लिए नहीं गए थे, जो उन्हें वहां मिल रही थीं, बल्कि बेहतर जिंदगी की तलाश में गए थे।

लेकिन कुछ समय बाद उन्हें एहसास हुआ कि वह भारत में पहले ही एक अच्छी और संतुलित जिंदगी जी रहे थे। उनके मुताबिक, जिस ‘ड्रीम लाइफ’ की कल्पना लोग विदेश में करते हैं, वहां तक पहुंचने में 8 से 10 साल की कड़ी मेहनत और संघर्ष लग जाता है।

भारत लौटना मेरा बिल्कुल सही फैसला

सस्वत की भारत वापसी की दूसरी बड़ी वजह उनका परिवार था। उन्होंने बताया कि विदेश जाने से पहले लगता है कि वहां आजादी मिलेगी, लेकिन छह महीने अकेले रहने के बाद सोच पूरी तरह बदल जाती है। भारत में परिवार के साथ बहस, तकरार और मतभेद जरूर होते हैं, लेकिन वही जिंदगी को पूरा बनाते हैं। सस्वत मानते हैं कि कनाडा में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, साफ हवा और अच्छी सड़कें हैं, लेकिन वहां उनके कई दोस्त आज भी सेटल होने के संघर्ष में फंसे हुए हैं और इस दौरान परिवार के साथ कीमती समय खो रहे हैं।

भारत लौटने के बाद उन्होंने जो प्लान बनाया था, उसे डेढ़ साल में पूरा कर लिया है। उनके शब्दों में, “आज मेरी जिंदगी अच्छी है और भारत लौटना मेरा बिल्कुल सही फैसला था।” यह कहानी ऐसे समय सामने आई है, जब 2025 में कई देशों ने वीजा नियम सख्त कर दिए हैं, जिससे विदेश जाने का सपना और भी मुश्किल होता जा रहा है।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा