वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

विदेश से भारत क्यों नहीं लौटते लोग? IT प्रोफेशनल ने बताया असली कारण

India vs Europe Work Life : बेल्जियम में काम कर रहे भारतीय प्रोफेशनल ने बताया कि वर्क-लाइफ बैलेंस की कमी भारत वापसी में बड़ी बाधा है। भारत में वर्क-लाइफ बैलेंस पर ध्यान देने की जरूरत है।

हितेश तिवारी

Work Life Balance : विदेश में काम करने वाले भारतीयों को लेकर अक्सर यह धारणा होती है कि वे बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, साफ-सुथरे माहौल और उच्च जीवन स्तर के कारण वापस नहीं लौटते।

लेकिन हाल ही में बेल्जियम में काम कर रहे एक भारतीय आईटी प्रोफेशनल अलख श्रीवास्तव का वीडियो इस सोच से थोड़ा अलग नजरिया पेश करता है। उनका कहना है कि असली वजह कुछ और ही है, जिससे कई लोग सहमत भी दिख रहे हैं।

विदेश से भारत क्यों नहीं लौटते भारतीय

वीडियो में अलख श्रीवास्तव बताते हैं कि भारत में पले-बढ़े लोग यहां की परिस्थितियों के आदी होते हैं, इसलिए इंफ्रास्ट्रक्चर या सुविधाएं उनके लिए सबसे बड़ा मुद्दा नहीं हैं। वे कहते हैं कि भारत में घरेलू मदद (बाई आदि) की सुविधा जीवन को आसान बना देती है।

लेकिन जो चीज सबसे ज्यादा फर्क डालती है, वह है ‘वर्क-लाइफ बैलेंस’। उनके मुताबिक, बेल्जियम जैसे देशों में ऑफिस के बाद व्यक्ति की निजी जिंदगी शुरू हो जाती है, जबकि भारत में देर तक काम करना आम बात है।

वे आगे बताते हैं कि विदेशों में छुट्टियां लेना आसान होता है और कर्मचारी अपनी पर्सनल लाइफ को बेहतर तरीके से जी पाते हैं। वहीं भारत में छोटी छुट्टी लेना भी कई बार चुनौती बन जाता है।

भारत में वर्क-लाइफ बैलेंस पर ध्यान देने की जरूरत

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस मुद्दे पर खुलकर चर्चा की। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने माना कि भारत में वर्क-लाइफ बैलेंस पर ध्यान देने की जरूरत है।

कुछ ने मजाकिया अंदाज में कहा कि यहां सिर्फ किराया ही ज्यादा है, बाकी चीजें संभाली जा सकती हैं। यह वीडियो अब एक बड़ी बहस का कारण बन गया है कि क्या बेहतर काम और निजी जीवन का संतुलन ही विदेश में रुकने की सबसे बड़ी वजह है।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते

IndiGo से सफर हुआ महंगा: गोद में बच्चे को बैठाने से ज्यादा सामान ले जाने तक, एयरलाइन ने बढ़ा दिए ये चार्जेस

कांग्रेस सांसद का पत्र मिलते ही 5 मिनट में आया गडकरी का फोन, तुरंत दिए कार्रवाई के निर्देश