फोटो सोर्स - वीडियो  
वायरल

'मां तो आखिर मां होती है' कार के नीचे आया बछड़ा तो गायों ने सामने आकर रोक दी गाड़ी, लोगों ने किया रेस्क्यू; देखें VIDEO

बछड़े की रेस्क्यू करने के समय वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी कार चालक की पूरजोर मदद की। बछड़े की रेस्क्यू की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद से वीडियो देखने वाले हर व्यक्ति थोड़ी देर के लिए सोच में पड़..

विकास कुमार उपाध्याय

रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से सीसीटीवी फूटेज में कैद एक ऐसी घटना सामने आ रही है, जिसे देखने के बाद आप यहीं बोलेंगि कि 'मां तो आखिर मां होती है।' दरअसल, रायगढ़ के इस अनोखी घटना में गायों ने एक बछड़े को बचाने के लिए कार को ही घेर लिया है और ड्राइवर को मजबूरन बछड़े को बचाने के लिए कार से बाहर आकर रेस्क्यू करना पड़ गया।

कार न रुकने से बछड़े की हो सकती थी मौत 

बछड़े की रेस्क्यू करने के समय वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी कार चालक की पूरजोर मदद की। बछड़े की रेस्क्यू की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद से वीडियो देखने वाले हर व्यक्ति थोड़ी देर के लिए सोच में पड़ गए। बता दें, इस हादसे में बछड़े को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई है, लेकिन अगर कार नहीं रुकती, तो मौके पर बछड़े की मौत हो सकती थी। फिलहाल बछड़े की इलाज कराई जा रही है।

गायों की झुंड ने बछड़े की बचाई जान

आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि सीसीटीवी फूटेज में कैद यह घटना रायगढ़ शहर के सुभाष चौक की है। यहां एक कार चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था और एक बछड़े को टक्कर मारने के बाद भागने की कोशिश कर रहा था। उसी वक्त गायों की झुंड़ ने कार के सामने आकर खड़ी हो गई। ऐसे में ड्रइबर को खुद कार से बाहर निकलकर बछड़े को बचाना पड़ा।

यहां देखिए वीडियो

रेलवे स्टेशन से बछड़े को घसीट लाया

वीडियो देखने से पता चलता है कि कार ड्राइवर ने कई किलोमीटर पहले ही बछड़े को टक्कर मारी थी, लेकिन उसने मौके पर कार नहीं रोकी। इस बीच बछड़ा कार के नीचे आकर फंस गया। कार के नीचे फंसा बछड़ा सड़क पर घिसटते हुए कार के साथ चला आ रहा था, लेकिन ड्राइवर ने कार नहीं रोकी। तभी रायगढ़ के एक चौक के पास गायों की झुंड ने बछड़े को देखा तो कार के पीछे-पीछे दौड़ लगा दी। जैसे ही कार रुकी सभी गायों ने उसे आगे से घेर लिया और मजबूरन कार ड्राइवर को कार रोकर गाड़ी से बाहर आना पड़ा और बछड़े की जान बचानी पड़ी।

इस हादसे में बछड़े को चोट जरूर आई थी, लेकिन वह लंगड़ाते हुए चल पा रहा था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर खूब शेयर किया जा रहा है। लोग इश वीडियो को लेकर अपनी - अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहै है।

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके का 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP में तिरंगा लहराने का ऐलान

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सरकार ने बोनस का किया ऐलान; जानें कितने का होगा फायदा