अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

CJP Protest Delhi: CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में तिरंगा फहराने का ऐलान किया है। यह घोषणा CJP नेताओं की हिरासत के बीच हुई है।
CJP 16 October Protest
अभिजीत दिपकेSource- IANS
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को सेंट्रल पार्क में तिरंगा फहराने का ऐलान किया।

  • CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

  • जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बैरिकेडिंग वाले क्षेत्र में प्रवेश करने और तिरंगा फहराने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी।

CJP 16 October Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन जारी है। अब पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगा फहराने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी।

अभिजीत दिपके ने पोस्ट में कहा, “दोस्तों, सौरव और आशु को बस सिर्फ तिरंगा लहराने के लिए जेल में डाला गया है। अब 16 अक्टूबर को सेंट्रल पार्क, सीपी में तिरंगा लहराना है।”

बता दें कि CJP के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इससे पहले उन्हें 50 हजार रुपये का बॉन्ड भरने और एक साल तक शांति भंग करने वाली किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होने का आश्वासन देने के बाद रिहा किया गया था।

CJP 16 October Protest
अब पूरा देश बनेगा जंतर-मंतर, दिपके की केंद्र सरकार को चेतावनी-तानाशाही खत्म होने तक जारी रहेगा आंदोलन

50 हजार रुपये का बॉन्ड भरवाया गया था

CJP ने 10 से 14 अक्टूबर तक दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया था। अगले दिन तीनों को रिहा कर दिया गया था।

रिहाई के दौरान पुलिस ने तीनों नेताओं से 50 हजार रुपये का बॉन्ड भरवाया था। इसके तहत उन्होंने एक साल तक शांति भंग करने वाली किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होने का आश्वासन दिया था।

जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के बाद जेल भेजे गए नेता

12 अक्टूबर को जंतर-मंतर को निर्धारित विरोध-प्रदर्शन स्थल की सूची से हटा दिया गया था। इसके बाद 13 अक्टूबर को सौरव दास, आशुतोष रांका और CJP कार्यकर्ता अजिंक्य शिंदे बैरिकेडिंग वाले क्षेत्र में कथित तौर पर गेट फांदकर दाखिल हुए और वहां तिरंगा फहराया।

CJP 16 October Protest
CJP Protest को लेकर अमेरिकी सिंगर ने लगाए गंभीर आरोप, दिपके की भूमिका पर उठाएं सवाल

इसके बाद दिल्ली पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस घटनाक्रम के बाद अब अभिजीत दीपके ने 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगा फहराने का नया ऐलान किया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com