वायरल वीडियो के स्क्रीशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

केक का स्वाद नहीं आया पसंद, दूल्हे ने शादी तोड़कर कचरे में फेंक दिया पूरा केक

Viral Marriage Drama : सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दूल्हे ने सिर्फ इसलिए शादी तोड़ दी क्योंकि वेडिंग केक का स्वाद उसे पसंद नहीं आया। गुस्से में उसने पूरा केक कचरे में फेंक दिया।

हितेश तिवारी

Groom Cancels Wedding : शादियों में ड्रामा होना कोई नई बात नहीं है। कभी दहेज, कभी रस्मों को लेकर तो कभी आपसी विवाद के चलते बारात वापस लौट जाती है। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि सिर्फ एक केक की वजह से शादी टूट जाए?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी वजह से लोगों को हैरान कर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन वेडिंग केक काटने के लिए मंच पर आते हैं और मेहमान तालियों के साथ इस पल का इंतजार कर रहे होते हैं।

केक का स्वाद पसंद नहीं आया, तो तोड़ी शादी

केक कटिंग के दौरान दूल्हा और दुल्हन केक पर चॉकलेट पाउडर डालते हैं और माहौल जश्न से भर जाता है। लेकिन जैसे ही दूल्हा केक का पहला टुकड़ा खाता है, उसके चेहरे के हाव-भाव अचानक बदल जाते हैं।

कुछ ही सेकंड में वह दुल्हन पर चिल्लाने लगता है और केक के स्वाद को लेकर नाराजगी जताने लगता है। देखते ही देखते माहौल खुशी से तनाव में बदल जाता है। दूल्हे का गुस्सा इतना बढ़ जाता है कि वह मंच पर ही बहस शुरू कर देता है और शादी रोकने की बात कह देता है।

दुल्हन की आंखों से निकले आंसू

इसके बाद जो हुआ, उसने वहां मौजूद हर शख्स को सन्न कर दिया। दूल्हे ने पूरे वेडिंग केक को उठाया और पास में पड़े कचरे में फेंक दिया। यह नजारा देखकर मेहमान दंग रह गए और दुल्हन की आंखों से आंसू निकल आए।

भावुक दुल्हन उदास चेहरे के साथ कार्यक्रम छोड़कर बाहर चली जाती है और शादी वहीं रद्द हो जाती है। बताया जा रहा है कि यह घटना तुर्की की है। वीडियो को X (पहले ट्विटर) पर @nehraji779 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं।

अगर ये भारतीय शादी होती तो दूल्हे की खैर नहीं थी

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। एक यूजर ने लिखा, “एक केक के लिए शादी तोड़ दी, ये कैसी सोच है?” दूसरे ने मजाक में कहा, “अगर ये भारतीय शादी होती तो दूल्हे की खैर नहीं थी।”

वहीं कई यूजर्स ने दूल्हे के व्यवहार को शर्मनाक और घटिया बताया। कुल मिलाकर यह वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि गुस्से और अहंकार में लिया गया फैसला जिंदगीभर का पछतावा बन सकता है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल