-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Nagpur Kalakaron Se Loot Aur Chhedchhad Amravati News
शर्मनाक हरकत: नागपुर जा रहे कलाकारों से लूट, युवती से छेड़छाड़, मामला दर्ज
- Written By: आंचल लोखंडे
Amravati Robbery News: अमरावती में नागपुर के कलाकारों के साथ लूट और युवती से छेड़छाड़। तीन लुटेरों ने लैपटॉप, कैश और अंगूठी लूटी। पुलिस ने जांच शुरू की है।

नागपुर जा रहे कलाकारों से लूट, युवती से छेड़छाड़ (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Amravati News: नागपुर के कलाकारों के साथ लूट की वारदात उस समय हुई, जब वे अकोला में कार्यक्रम समाप्त कर कार से घर लौट रहे थे। नांदगांवपेठ थाना क्षेत्र के मणिरत्न रिसोर्ट के आगे, पेट्रोल पंप के समीप तीन अज्ञात लुटेरों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने सोने की अंगूठी, लैपटॉप और पाँच से छह हजार रुपये नकद लूट लिए। घटना के दौरान महिला कलाकार से बदसलूकी की गई।
शिकायत दर्ज होने के बाद नांदगांवपेठ पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता के अनुसार, वे लोग कार से अकोला से नागपुर की ओर जा रहे थे। नागपुर रोड पर अमरावती बायपास पार करने के बाद, मणिरत्न-सिटीलैंड के पहले स्थित पेट्रोल पंप के पास वे वाशरूम के लिए रुके। इसके बाद उन्होंने गाड़ी में ही कुछ देर आराम करने का निर्णय लिया।
युवती से छेड़छाड़
रात लगभग 3.30 से 4 बजे के बीच तीन अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे। उन्होंने पहले कार का दरवाज़ा खोलने की कोशिश की। असफल होने पर, उन्होंने कार का पिछला शीशा तोड़ दिया। शोर सुनकर शिकायतकर्ता युवक और युवती बाहर निकले, तो लुटेरों ने चाकू दिखाकर उन्हें धमकाया और सोने की अंगूठियां, लैपटॉप तथा पाँच से छह हजार रुपये नकद छीन लिए। इस दौरान आरोपियों ने युवती से छेड़छाड़ की।
सम्बंधित ख़बरें
छात्रों की सेहत से खिलवाड़! धारणी के आदिवासी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग, मची अफरा-तफरी
अमरावती विश्वविद्यालय की छात्रों को सलाह: प्रतिबंधित 29 कॉलेजों में न लें एडमिशन, विवि नहीं देगा मान्यता!
अकोला के 5 कॉलेजों में 2026-27 सत्र के लिए भी प्रवेश पर रोक, अमरावती विश्वविद्यालय का बड़ा फैसला
अमरावती में दुष्कर्म व प्रताड़ना के बाद युवती की मौत, आरोपी पर पॉक्सो सहित मामला दर्ज
ये भी पढ़े: किसान आत्महत्या पर बयान को लेकर HC ने बच्चू कडू को लगाई फटकार, ‘किसान विरोधी नहीं है कोर्ट’
आरोपियों की तलाश के लिए सरगर्मी से प्रयास शुरू
युवती के चिल्लाने के बावजूद कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। लूटपाट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ितों ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नांदगांवपेठ पुलिस दल मौके पर पहुँचा और पंचनामा कर जांच शुरू की। पुलिस ने तीनों आरोपियों की तलाश के लिए सरगर्मी से प्रयास शुरू कर दिए हैं।
Nagpur kalakaron se loot aur chhedchhad amravati news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा में बाढ़ का खतरा: 213 गांव रेड जोन में, 27 अति संवेदनशील गांवों पर प्रशासन की विशेष नजर
Jul 27, 2026 | 12:50 PMछात्रों पर लाठीचार्ज पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! बोला- शांतिपूर्ण विरोध संवैधानिक हक, पुलिस की ज्यादती नहीं चलेगी
Jul 27, 2026 | 12:48 PMराजस्थान के जैसलमेर में दर्दनाक हादसा, पानी की टंकी में डूबने से दंपत्ति और दो मासूम बच्चों की मौत
Jul 27, 2026 | 12:47 PMमहाकाल क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिसकर्मी से मारपीट, उज्जैन पुलिस ने आरोपी ई-रिक्शा चालक का निकाला जुलूस
Jul 27, 2026 | 12:44 PMमैं चुनाव नहीं लड़ूंगा, महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ का बड़ा ऐलान, जानें क्या है मामला
Jul 27, 2026 | 12:39 PMमैं न्यूयॉर्क जरूर आऊंगा…नेतन्याहू का ममदानी पर तीखा पलटवार, हमास के समर्थन का लगाया आरोप
Jul 27, 2026 | 12:33 PMचार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PMवीडियो गैलरी

‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
Jul 27, 2026 | 11:29 AM
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM














