Visakhapatnam School Student Death: विशाखापट्टनम के एक स्कूल में छह साल के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। आरोप है कि होमवर्क पूरा नहीं करने पर टीचर ने बच्चे को डांटा और उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान बच्चा अचानक टीचर की गोद में गिर गया। स्कूल में मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है।
मृतक बच्चे की पहचान प्रणय तेजा के रूप में हुई है। वह लिटिल गार्डन्स स्कूल में UKG का छात्र था। परिवार के मुताबिक, गुरुवार को बच्चा स्कूल गया था। आरोप है कि होमवर्क पूरा नहीं करने पर टीचर ने उसे क्लास में डांटा और सबके सामने शर्मिंदा किया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद बच्चा अचानक बेहोश होकर टीचर की गोद में गिर गया।
खबर अपडेट की जा रही है…