वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

महिला ने बिना माचिस या लाइटर के अपनी उंगली से गैस जलाई, वायरल वीडियो ने चौंकाया इंटरनेट

Static Electricity : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक महिला बिना माचिस या लाइटर के अपनी उंगली से गैस जलाती नजर आई। विशेषज्ञों के अनुसार इसके पीछे स्थैतिक बिजली और ट्राइबोइलेक्ट्रिक इफेक्ट है।

हितेश तिवारी

Triboelectric Effect : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं। वीडियो में एक महिला बिना माचिस या लाइटर के सिर्फ अपनी उंगली से गैस चूल्हा जलाती दिखाई देती है। यह दृश्य किसी जादू से कम नहीं लगता। क्लिप में महिला रसोई में बैठी है और एक व्यक्ति उसके बालों पर तौलिया रखकर जोर से रगड़ता है।

कुछ ही देर में उसके बाल खड़े होने लगते हैं, जो शरीर में स्थैतिक बिजली बनने का संकेत है। इसके बाद जैसे ही गैस का नॉब खोला जाता है और महिला अपनी उंगली बर्नर के पास ले जाती है, गैस में अचानक आग लग जाती है।

बिना माचिस या लाइटर के उंगली से जलाई गैस

वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। किसी ने मजाक में लिखा, “दिस गर्ल इज ऑन फायर”, तो किसी ने इसे सुपरपावर बता दिया। कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि क्या यह सच है या कोई ट्रिक।

एक यूजर ने तो महिला को ‘ह्यूमन टेस्ला कॉयल’ तक कह दिया। वहीं कई लोगों ने इसे विज्ञान का शानदार उदाहरण बताया। वायरल वीडियो को हजारों बार देखा और शेयर किया जा चुका है।

ट्राइबोइलेक्ट्रिक इफेक्ट का नतीजा

विशेषज्ञों के मुताबिक यह जादू नहीं बल्कि ट्राइबोइलेक्ट्रिक इफेक्ट का नतीजा है। जब तौलिया या कपड़ा बालों पर तेजी से रगड़ा जाता है, तो इलेक्ट्रॉन्स का आदान-प्रदान होता है और शरीर पर स्थैतिक चार्ज जमा हो जाता है।

यही चार्ज उंगली को गैस के पास ले जाने पर छोटी सी स्पार्क पैदा करता है, जिससे गैस जल सकती है। हालांकि विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि इस तरह का प्रयोग घर पर करना खतरनाक हो सकता है।

Delhi CJP Protest LIVE: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो