वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

वाइपर को बंदूक समझ बैठा शख्स, हाथ ऊपर उठाए खड़ा हुआ; मजेदार वीडियो वायरल

Man Mistaken Gun शोरूम में खड़ा एक आदमी उस समय घबरा गया जब कर्मचारी ने वाइपर उसके सहारे टिका दिया और उसने उसे बंदूक समझ लिया। यह मजेदार वीडियो X पर वायरल हो चुका है।

हितेश तिवारी

Funny Viral Video : सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं जो कुछ ही मिनटों में वायरल हो जाते हैं। कभी किसी की मजेदार हरकत लोगों को हंसा देती है, तो कभी किसी की अनजानी गलती इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन जाती है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हंस भी रहे हैं और उस शख्स की हालत पर तरस भी खा रहे हैं।

यह वीडियो इतना मजेदार है कि जिसे भी दिखाया जा रहा है वह या तो हंस-हंसकर लोटपोट हो रहा है या अपना माथा पकड़ ले रहा है। यह वीडियो X पर @Fun_Viral_Vids नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और अपलोड होते ही लाइक्स और कमेंट्स की बौछार होने लगी।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

वीडियो की शुरुआत एक शोरूम जैसी जगह से होती है। एक आदमी कुछ खरीदने में व्यस्त दिखाई देता है। उसके ठीक पीछे एक कर्मचारी फर्श की साफ-सफाई कर रहा होता है। सबकुछ सामान्य चल रहा था कि अचानक उस कर्मचारी के जूते का फीता खुल जाता है। फीता बांधने के लिए वह अपना वाइपर ठीक उसी आदमी के सहारे खड़ा कर देता है और यहीं से वीडियो में मजेदार ट्विस्ट शुरू होता है।

जिस व्यक्ति के पास वाइपर टिकाया गया था उसने वाइपर के डंडे को देखकर उसे बंदूक समझ लिया। वह घबराकर तुरंत दोनों हाथ ऊपर उठा लेता है जैसे कोई उसे लूटने वाला हो। कर्मचारी जब फीता बांधकर वापस वाइपर उठाकर काम पर लौटने लगता है तब उस आदमी को एहसास होता है कि यह कोई बंदूक नहीं बल्कि साधारण सा वाइपर था।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

वीडियो में आगे इस घटना के बाद घबराहट में वह एकदम अपने सीने पर हाथ रख लेता है जैसे दिल का दौरा आते-आते बच गया हो। यह दृश्य देख सोशल मीडिया यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, कमेंट्स की लाइन लग गई। एक यूजर ने लिखा कि भाई साहब को तो लगा आज गया काम से। दूसरे ने मजाक में कहा कि इसे कहते हैं ज्यादा फिल्में देखना।

एक यूजर ने लिखा कि कर्मचारी भी सोच रहा होगा कि मैंने कब बंदूक उठा ली। लोगों को यह वीडियो इतना मजेदार लगा कि हर कोई इसे शेयर करके दूसरों को भी देखने के लिए भेज रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है और लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर रहा है।

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट