वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

कुत्ते से प्रैंक पर भड़के लोग, यूजर्स ने कहा- व्यूज के लिए जानवरों को परेशान करना गलत; वीडियो वायरल

Animal Harassment वायरल वीडियो में एक शख्स कुत्ते के सामने खुद कुत्ते जैसी आवाजें निकालकर उसे परेशान करता दिखा। वीडियो पर यूजर्स ने कहा कि सिर्फ व्यूज के लिए जानवरों को परेशान करना गलत है।

हितेश तिवारी

Dog Prank Controversy : सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े वीडियो हमेशा लोगों का ध्यान खींचते हैं, लेकिन कभी-कभी ऐसा कंटेंट भी वायरल हो जाता है जिसे देखकर लोग हंसने के बजाय गुस्सा करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स कुत्ते के साथ अजीब हरकत करता दिखाई दे रहा है।

वीडियो को @raju99ss नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और जैसे ही यह इंटरनेट पर आया, लोगों ने इसे लाइक और शेयर करना तो शुरू कर दिया लेकिन साथ ही कमेंट सेक्शन में भारी नाराजगी भी जताई।

वीडियो देख भड़के लोग

वीडियो में एक शख्स बाइक पर बैठा दिखता है और उसके आसपास एक कुत्ता घूम रहा होता है। अचानक वह आदमी खुद कुत्ते जैसी आवाजें निकालने लगता है, जैसे कोई असली कुत्ता भौंक रहा हो। कुत्ता पहले तो उलझन में पड़ जाता है और उसके आसपास चक्कर लगाने लगता है।

शख्स बार-बार वही आवाज निकालता रहता है और पूरी घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहा होता है। यह दृश्य देखकर कई लोग नाराज हो गए और इसे बेवजह का मजाक बताते हुए कहा कि इस तरह जानवरों को परेशान करना किसी भी तरह सही नहीं है।

जानवर के साथ प्रैंक करने पर लोगों ने की कार्रवाई की मांग

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई यूजर्स ने इसे "बेवकूफी भरा प्रैंक", "जानवरों को परेशान करने वाली हरकत" और "सस्ती लोकप्रियता का तरीका" बताया। कुछ ने यह भी लिखा कि ऐसे कंटेंट पर प्लेटफॉर्म को कार्रवाई करनी चाहिए ताकि लोग व्यूज पाने के लिए जानवरों को परेशान न करें।

हालांकि कुछ लोगों ने इसे मजाक मानकर हंसी वाले इमोजी भी किए, लेकिन अधिकांश ने इस वीडियो की आलोचना की। इस वीडियो के जरिए एक बार फिर सोशल मीडिया पर यह बहस शुरू हो गई कि क्या वायरल कंटेंट के लिए जानवरों के साथ ऐसी हरकतें करना सही है या नहीं।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट