वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

विदेशी लड़की से पैसे लेने से किया इनकार, छोले-कुल्चे वाले दुकानदार की दरियादिली का वीडियो वायरल

Foreign Girl in India : एक विदेशी लड़की से छोले-कुल्चे के पैसे लेने से इनकार करने वाले दुकानदार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग इसे भारतीय मेहमाननवाज़ी की मिसाल बता रहे हैं।

हितेश तिवारी

Chole Kulche Vendor : विदेशियों से जुड़ी लूटपाट और धोखाधड़ी की खबरें अक्सर सुर्खियां बनती हैं, जो देश की छवि पर सवाल खड़े करती हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस सोच को बदलने वाला है।

इसमें एक स्ट्रीट फूड विक्रेता की दरियादिली लोगों का दिल जीत रही है। वीडियो में एक विदेशी लड़की बड़े उत्साह के साथ छोले-कुल्चे खाने के लिए एक ठेले पर पहुंचती है। वह मुस्कुराते हुए प्लेट लेने से पहले पैसे देने की कोशिश करती है, ताकि पहले ही भुगतान कर दे।

छोले-कुल्चे की दरियादिली का वीडियो वायरल

जैसे ही लड़की पैसे आगे बढ़ाती है, दुकानदार मुस्कुराते हुए ‘नो मनी’ कहकर पैसे लेने से इनकार कर देता है। लड़की कई बार उसे पैसे देने की कोशिश करती है, लेकिन दुकानदार बार-बार मना करता है और कहता है कि वह उससे पैसे नहीं लेगा।

वीडियो में दोनों के बीच की यह बातचीत बेहद सादगी भरी और दिल को छू लेने वाली है। आखिरकार जब दुकानदार अपनी बात पर अडिग रहता है, तो लड़की ‘धन्यवाद’ कहकर खाने की तारीफ करने लगती है।

लोगों ने मेहमाननवाज़ी की तारीफ की

इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भावुक हो गए। कई लोगों ने इसे भारतीय संस्कृति और मेहमाननवाज़ी की असली पहचान बताया। एक यूजर ने लिखा कि ऐसे लोग ही देश का नाम रोशन करते हैं।

वहीं दूसरे ने कहा कि यही हमारा प्यारा हिंदुस्तान है, जहां दिल से मेहमानों का स्वागत किया जाता है। यह छोटा सा वीडियो एक बड़ी सीख देता है कि अच्छाई और इंसानियत आज भी जिंदा है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा