Wedding Viral Video : शादी–ब्याह वाले वीडियो वैसे ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं लेकिन इस बार जो क्लिप सामने आई है, उसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। कहा जा रहा है कि जयमाला की रस्म से ठीक पहले दुल्हन पर अचानक “भूत” आ गया और उसकी हरकतों ने वहां मौजूद सभी लोगों को हैरान कर दिया।
वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, लोग इसे तेजी से शेयर करने लगे और कमेंट्स में तरह–तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे। कुछ लोग इसे मजाक समझ रहे हैं, तो कई इसे सीरियसली लेकर चर्चा कर रहे हैं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन मंच पर बैठे हैं। दोनों के आस–पास परिवार वाले और दोस्त मौजूद हैं। सबकुछ बिल्कुल सामान्य चल रहा होता है लेकिन कुछ ही सेकंड में माहौल बदल जाता है। दुल्हन का चेहरा अचानक बदलने लगता है। वह बड़े अजीब तरीके से हंसने लगती है और दूल्हे को घूर-घूरकर देखने लगती है।
दूल्हा यह देखकर घबरा जाता है और एकदम डर जाता है। आसपास के लोग भी पहले तो समझ ही नहीं पाते कि अचानक क्या हो गया। कुछ लोग दुल्हन को संभालने की कोशिश करते हैं, लेकिन उसकी हरकतें देखकर हर कोई हैरान रह जाता है।
यह वीडियो एक्स (Twitter) पर @Aditi_Menon_123 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था। पोस्ट के साथ यूज़र ने मजाकिया कैप्शन भी लिखा— “जल्दबाजी में किस दुनिया से दुल्हन ले आया, आज यहां से दूल्हे की विदाई होगी।” वीडियो वायरल होते ही लोगों ने कमेंट सेक्शन में जमकर मज़े लेने शुरू कर दिए।
किसी ने लिखा कि अगर शादी से पहले ही दूल्हा इतना डर गया तो आगे कैसे संभालेगा। जबकि एक यूज़र ने मजाक में लिखा कि “भूत भी अब शादी में एंट्री मारने लगा है, एंकर की जरूरत ही नहीं।” कुछ लोगों ने इसे स्क्रिप्टेड बताया। जबकि कई इसे सिर्फ एक मज़ेदार शादी वाला पल मान रहे हैं। फिलहाल वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बन चुका है।