बिहार के सुपौल में किडनैपिंग सोर्स-(AI)
वायरल

Viral Video: बिहार में फिल्मी स्टाईल में युवक का अपरहण! तेजस्वी बोले- सम्राट राज में अपराधियों के हौसले बुलंद

Bihar Supaul Kidnapping: बिहार के सुपौल से वायरल हुई वीडियो को लेकर तेजस्वी ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए लिखा है, 7 हत्याओं के आरोपी के मुख्यमंत्री बनने के बाद से अपराधियों के हौसले बुलंद है।

आशीष शुक्ला

Bihar Supaul Kidnapping Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो एक बार फिर बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रही है। वायरल वीडियो सुपौल जिले की बताई जा रही है। इस वीडियो में दिख रहा कैसे कुछ लोग एक युवक को दिनदहाड़े किड़नैप करके उठा ले जा रहे है।

 इस वीडियो को लेकर तेजस्वी यादव ने X पर पोस्ट करते हुए सरकार से सवाल पूछा है। RJD ने तो दावा किया है कि पुलिस को इस बारे में पहले ही खबर दे दी गई थी। लेकिन पुलिस अपहरणकर्ताओं को रोकने में नाकाम साबित हुई।  

किडनैपिंग का लाइव वीडियो हुआ वायरल

RJD ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X के अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर यही लाइव वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि सुपौल में दिनदहाड़े दनादन गोलीबारी और युवक के अपहरण से सनसनी! बगले झाँकते रह गई साम्राट चौधरी की पुलिस। सुपौल जिला के छातापुर प्रखंड अंतर्गत कला गोविंदपुर पंचायत, जीवछपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े युवक जीशान खान का अपहरण! बिहार पुलिस को स्थानीय लोगों ने समय रहते ही सूचना दे दी थी कि अपहरणकर्ता छातापुर की तरफ गए हैं लेकिन बिहार पुलिस के कार्य प्रणाली में आपसी तालमेल का भारी अभाव, मुंह ताकते रह गई बिहार पुलिस!

तेजस्वी ने क्या लिखा?

तेजस्वी यादव ने इस प्रकरण को लेकर सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए हमलावर नजर आए हैं। सोशल मीडिया X पर तेजस्वी ने लिखा है कि सम्राट चौधरी स्टाइल में दिनदहाड़े युवक का ‘अपहरण’!

बदमाशों ने पहले बाइक में टक्कर मारी फिर फायरिंग करते हुए युवक को कार में डाल अपहरण कर लिया। 7 हत्याओं के आरोपी के मुख्यमंत्री बनने के बाद से अपराधियों के हौसले बुलंद है क्योंकि अपराधी भी जानते है CM हमारे ही “लीग” का है। सरकार के मंत्री अब इसमें 2005 से पूर्व का सूरज-चांद और जाति ढूंढेंगे।

दिनदहाड़े अपरहण से दहशत

घटना दिन की है। अपरहण करने आए दबंगों का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। अपरहण किए जा रहे युवक को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन दबंगों ने फायरिंग करते हुए कार को तेजी के साथ दौड़ाकर भाग निकले। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज