वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

स्कूल से बंक मारना पड़ा महंगा, पुलिस ने मजाकिया अंदाज में सिखाया सबक; वीडियो वायरल

School Boy Bunk Video स्कूल से बंक मारकर घूम रहा एक बच्चा जब पुलिस के हत्थे चढ़ा तो जो ड्रामा हुआ, उसने इंटरनेट पर लोगों को हंसी से लोटपोट कर दिया। वीडियो लाखों व्यूज बटोर रहा है।

हितेश तिवारी

School Boy Bunk Funny Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्कूली बच्चे की मासूमियत और पुलिस की चालाकी मिलकर लोगों का दिन बना रही है। वीडियो में बच्चा स्कूल की यूनिफॉर्म पहनकर और बैग लेकर बाहर टहलता हुआ दिखाई देता है। बताया जा रहा है कि वह स्कूल से बंक मारकर घूमने निकला था।

तभी गश्त कर रही पुलिस की नज़र उस पर पड़ती है और उसे रोक लिया जाता है। पुलिस जैसे ही बच्चे से सवाल पूछती है, वह साफ-साफ इंकार कर देता है कि उसने कोई बंक नहीं मारा। इसी बीच पुलिस वाला फोन पर किसी को बुलाने की बात करता है। इतना सुनते ही बच्चे के चेहरे के हावभाव अचानक बदल जाते हैं और वह घबरा जाता है।

पुलिस ने बच्चे को सिखाया सबक

पुलिस की यह छोटी-सी चाल बच्चे पर गहरा असर डालती है। जैसे ही पुलिस वाला शख्स कहता है कि “इसे गाड़ी में बैठाकर थाने ले चलेंगे”, बच्चा तुरंत हाथ जोड़कर रोने लगता है। वह ज़मीन पर बैठकर सांप की तरह लोट—लोट कर बार-बार माफी मांगने लगता है। बच्चा पुलिस से कहता है, "अंकल प्लीज मुझे मत ले जाओ, मेरे मम्मी-पापा मारेंगे।"

इस पर पुलिस वाला भी थोड़े मजाकिया अंदाज में कहता है, “मैं भी तो मारूंगा तुझे थाने में ले जाकर।” यह सुनकर बच्चा और भी डर जाता है और उसकी हालत देखने लायक हो जाती है। वीडियो में बच्चे की मासूम हरकतें देखकर लोग हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

लोगों ने किए मजेदार कमेंट

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर Akshay Kumar नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों बार देखा जा चुका है। लोग जमकर इस वीडियो को लाइक और शेयर कर रहे हैं। यूजर्स भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “बेचारा सच में डर गया।” दूसरे ने कहा, “अच्छा हुआ पुलिस ने सबक सिखाया, आगे से बंक नहीं मारेगा।”

एक व्यक्ति ने मजाक में लिखा, “मम्मी-पापा मारेंगे… यह तो हर बच्चे का डर होता है।” कुल मिलाकर यह वीडियो अपनी कॉमिक टाइमिंग और बच्चे की मासूमियत की वजह से इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है।

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

नेताओं पर चढ़ा 80s रेट्रो ट्रेंड का खुमार, चिराग से थरूर तक दिखा जबरदस्त अंदाज; तस्वीरें हुईं वायरल

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता

लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारी में जुटी BJP, 7 मोर्चों के प्रभारी नियुक्त; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी