वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

ई-रिक्शा की छत पर हवाईजहाज का मॉडल, अनोखे ई-रिक्शा को देखकर लोग हुए हैरान

Airplane Model on E-Rickshaw : सोशल मीडिया पर एक ई-रिक्शा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसकी छत पर हवाईजहाज का बड़ा मॉडल लगा दिखाई देता है। वीडियो को 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

हितेश तिवारी

Modified E-Rickshaw Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आमतौर पर लोग बाइक, स्कूटी या कार खरीदने के बाद उसमें हल्का-फुल्का बदलाव करवाते हैं, लेकिन इस वीडियो में एक ई-रिक्शा चालक ने अपनी गाड़ी को कुछ ज्यादा ही खास बना दिया।

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि ई-रिक्शा की छत पर एक बड़ा हवाईजहाज का मॉडल लगाया गया है। सड़क पर चलते इस ई-रिक्शा को देखकर लोग हैरान भी हो रहे हैं और हंस भी रहे हैं।

ई-रिक्शा की छत पर हवाईजहाज का मॉडल

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @captan_sahab_404 नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। मजाकिया अंदाज में पोस्ट के कैप्शन में Indira Gandhi International Airport लिखा गया है। महज एक दिन के अंदर वीडियो को 10 लाख से ज्यादा व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं।

कमेंट सेक्शन में यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। कोई इसे “चलता-फिरता एयरपोर्ट” बता रहा है तो कोई कह रहा है कि अब ई-रिक्शा भी प्लेन ले जाने लगा। कई लोगों ने हंसी वाले इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी है।

वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना

हालांकि, जहां एक तरफ लोग इस जुगाड़ को मजेदार बता रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स ने सुरक्षा को लेकर चिंता भी जताई है। उनका कहना है कि इस तरह की भारी डिजाइन अगर ठीक से फिट न हो तो सड़क हादसा हो सकता है।

वाहन में किसी भी तरह का बड़ा बदलाव करते समय नियमों और सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी होता है। फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस अनोखे ई-रिक्शा को देखकर हैरानी के साथ-साथ मनोरंजन भी ले रहे हैं।

झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन, गिरिडीह में ली आखिरी सांस

OG और Gen-Z स्लैंग से PM मोदी ने जीता SRCC छात्रों का दिल, छात्र बोले- जिम्मेदारी का एहसास हुआ

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद