रोते बच्चे को मनाता तोता, क्यूट वीडियो 1.3 मिलियन व्यूज के साथ वायरल; लोगों ने की जमकर तारीफ

Parrot and Baby Viral Cute Video :एक वायरल वीडियो में पालतू तोता रोते हुए बच्चे को ‘क्या बात है’ कहकर मनाता नजर आ रहा है। 1.3 मिलियन से ज्यादा लोग इस क्यूट वीडियो को देख चुके हैं।
A pet parrot comforting a crying baby wins hearts online.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Parrot and Crying Baby Viral Video : कहते हैं कि अगर कोई पालतू जानवर सालों तक घर में रहे तो वह परिवार का ही हिस्सा बन जाता है। ऐसा ही एक क्यूट वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे 1.3 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

वीडियो को Ashok Kumar Bohra ने शेयर किया है। इसमें एक मां की गोद में छोटा बच्चा बैठा है, जबकि उसके कंधे पर एक पालतू तोता नजर आता है। बच्चा रो रहा होता है और तभी तोता उसे मनाने की कोशिश करता दिखाई देता है।

रोते बच्चे को चुप कराता तोता, वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में तोता सबसे पहले ‘क्या बात है’ बोलता सुनाई देता है। उसके मुंह से यह लाइन बेहद क्यूट लगती है। इसके बाद वह ‘बेबी’ भी बोलता है और फिर कंधे से उतरकर पास में जाकर बैठ जाता है, जैसे वह बच्चे की चिंता कर रहा हो। बच्चे के रोने और तोते के बोलने का यह मेल लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

लोगों ने वीडियो देख जमकर तारीफ की

सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो में दिख रही क्यूटनेस की तारीफ की। कमेंट सेक्शन में लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने तोते और बच्चे को ‘दोनों बच्चे’ कहकर बुलाया है। कुछ लोगों ने अपने पालतू तोतों के किस्से भी शेयर किए।

एक यूजर ने मजाक में लिखा कि उसका तोता तो बच्चे का मुंह ही उखाड़ दे। कुल मिलाकर यह वीडियो लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है और पालतू जानवरों और इंसानों के खास रिश्ते को दिखा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com