आरसीबी को बधाई देते ही माल्या पर टूटे लोग (सोर्स- सोशल मीडिया) 
वायरल

'अब तो लोन चुका दो', RCB को बधाई देते ही 'भगोड़े' माल्या पर टूट पड़े लोग, बोले- SBI का इंतजार भी खत्म करो

आरसीबी की जीत पर टीम के फाउंडर विजय माल्या ने एक्स पर पोस्ट कर बधाई दी। जिसके बाद यूजर्स ने भगोड़े माल्या को भारत लौटकर एसबीआई यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पहुंचकर कर्ज चुकाने को कहा गया।

अभिषेक सिंह

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मंगलवार 3 जून को पंजाब किंग्स को हराकर इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का खिताब जीत लिया। जब पूर्व फ्रेंचाइजी के मालिक विजय माल्या ने टीम को चैंपियन बनने की बधाई दी तो लोगों ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई और खूब मजे लिए। भगोड़े माल्या को भारत लौटकर एसबीआई यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पहुंचकर कर्ज चुकाने को कहा गया।

विजय माल्या ने एक्स पर लिखा, "आरसीबी आखिरकार 18 साल बाद आईपीएल चैंपियन बन गई है। 2025 के टूर्नामेंट में अभियान शानदार रहा। बेहतरीन कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ वाली संतुलित टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। बहुत-बहुत बधाई! यह साला कप नामदे!!"

माल्या की पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, कम से कम अब तो कर्ज चुका दो। एसबीआई का पैसा अब तो लौटा ही दो। एक और यूजर ने लिखा कि अब एसबीआई का इंतजार खत्म कर दो। एक अन्य यूजर ने लिखा, एसबीआई का पैसा अभी लौटा दो। एक यूजर ने लिखा कि भारत लौटने का समय हो गया है...कब आ रहे हो। एक यूजर ने लिखा, घर वापस आ जाओ, कोई कुछ नहीं कहेगा।

एक यूजर ने लिखा, आरसीबी ने आईपीएल जीत लिया, अब तुम आ जाओ, कब तक भगोड़े भागते रहोगे। एक यूजर ने लिखा, आप भारत कब आओगे, एसबीआई बहुत खुश है, कम से कम आप जीती हुई रकम से पैसे तो लौटा दोगे, अभी बाहर आ जाओ, मैं अभी भी इंतजार कर रहा हूं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मंगलवार (3 जून) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर आईपीएल 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। चौथी बार फाइनल खेल रही फ्रेंचाइजी ने पहली बार खिताब जीता। 17 रन देकर 2 विकेट लेने वाले क्रुणाल पांड्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन