वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

वंदे भारत ट्रेन में दही में कीड़े मिलने का दावा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

Vande Bharat Train Food Issue : वंदे भारत ट्रेन में परोसे गए दही में कीड़े मिलने के दावे से यात्रियों में नाराजगी, वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई। कई लोगों ने रेलवे के खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाए।

हितेश तिवारी

Vande Bharat Worms in Curd Viral Video : प्रीमियम ट्रेनों में शामिल वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह इसकी रफ्तार या सुविधाएं नहीं, बल्कि खाने की गुणवत्ता है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि ट्रेन में परोसे गए दही में कीड़े मिले। इस घटना ने यात्रियों के बीच चिंता और नाराजगी दोनों बढ़ा दी है। वीडियो सामने आने के बाद लोग रेलवे की खानपान व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

वंदे भारत ट्रेन में मिला कीड़े वाला दही

बताया जा रहा है कि यह मामला पटना से टाटानगर जाने वाली वंदे भारत ट्रेन का है। वायरल वीडियो में एक यात्री दही के बाउल में मौजूद छोटे-छोटे कीड़ों की ओर इशारा करते हुए रेलवे स्टाफ से शिकायत करता नजर आता है।

आसपास मौजूद अन्य यात्री भी इस पर नाराजगी जताते दिखाई देते हैं। वीडियो में यह भी दिखता है कि रेलवे का एक अधिकारी मौके पर पहुंचकर दही की जांच करता है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है।

रेल मंत्रालय ने लिया मामले का संज्ञान

मामला बढ़ने के बाद रेल मंत्रालय ने इस पर संज्ञान लिया और कार्रवाई की जानकारी दी। रिपोर्ट्स के अनुसार, IRCTC पर जुर्माना लगाया गया है, साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए गए हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यूजर्स ने इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई लोगों ने रेलवे के खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए सुधार की मांग की है।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे