चंडीगढ़ में ढाई घंटे तक ‘फ्रीज’ हुआ खड़ा रहा ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय, लोगों ने जताई जोंबी ड्रग की आशंका

Chandigarh Delivery Boy Freeze Video : चंडीगढ़ में ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय का अजीब व्यवहार कैमरे में कैद, ढाई घंटे तक एक ही जगह खड़े रहने का वीडियो वायरल। लोगों ने जताई जोंबी ड्रग की आशंका।
A delivery boy in Chandigarh stood frozen for hours; the viral video has sparked an investigation.
वायरल वीडियो के स्क3ीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Blinkit Delivery Boy Freeze Viral Video : चंडीगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ग्रोसरी डिलीवरी करने गया युवक अचानक सड़क पर ‘फ्रीज’ होकर खड़ा रह गया।

यह घटना शहर के सेक्टर 33B की बताई जा रही है, जहां ब्लिंकिट का एक डिलीवरी बॉय करीब ढाई घंटे तक बिना हिले-डुले एक ही जगह खड़ा रहा। इस अजीब स्थिति का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरानी और चिंता दोनों जता रहे हैं।

ढाई घंटे तक ‘फ्रीज’ होकर खड़ा रहा डिलीवरी बॉय

वायरल वीडियो में युवक बेहद धीमी हरकतों के साथ नजर आता है और उसके मुंह में बीड़ी भी दिखाई देती है। उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे वह अपने आसपास की किसी भी चीज से अनजान हो गया हो।

स्थानीय लोगों के अनुसार, जब काफी देर तक वह उसी स्थिति में खड़ा रहा, तो लोगों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ मेडिकल जांच के लिए ले गई। हालांकि, उसकी इस हालत के पीछे की असली वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है।

लोगों ने जताई ‘जोंबी ड्रग’ की आशंका

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ यूजर्स इसे नशे का असर बता रहे हैं, तो कुछ ‘जोंबी ड्रग’ जैसी आशंकाएं जता रहे हैं।

हालांकि, अब तक ऐसे किसी दावे की पुष्टि नहीं हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि बिना आधिकारिक रिपोर्ट के किसी निष्कर्ष पर पहुंचना सही नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com