वंदे भारत की छत से पानी की बरसात (सोर्स- वीडियो) 
वायरल

झरना बनी 'वंदेभारत' ट्रेन की छत! VIDEO ने मचाया तहलका, रेलमंत्री की हुई फजीहत

गाड़ी संख्या 22415 वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह छह बजे कैंट रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। प्रयागराज पहुंचने से पहले ही सी-7 कोच में सीट नंबर 76 पर अचानक पानी टपकने लगा।

अभिषेक सिंह

प्रयागराज: वाराणसी से नई दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कोच की छत से पानी गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। इससे एसी ने काम करना बंद कर दिया, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। यह घटना पिछले सोमवार की है।

गाड़ी संख्या 22415 वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह छह बजे कैंट रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। प्रयागराज पहुंचने से पहले ही सी-7 कोच में सीट नंबर 76 पर अचानक पानी टपकने लगा। इसके बाद कोच की कूलिंग कम हो गई। यात्रियों ने इसकी शिकायत कोच के क्रू मेंबर से की। उन्हें आश्वासन दिया गया कि अगले स्टॉप पर समस्या ठीक कर दी जाएगी। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।

यात्री ने दर्ज कराई शिकायत, सुनवाई नहीं

सीट नंबर 76 पर वाराणसी से नई दिल्ली जा रहे दर्शिल मिश्रा ने रेल मदद पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन उनकी शिकायत कहीं नहीं सुनी गई। दर्शिल मिश्रा ने एक्स पर फोटो और वीडियो शेयर किया, रेल मंत्रालय और रेलवे सेवा को टैग करते हुए शिकायत भी की। इसके बावजूद नतीजा ढाक के तीन पात निकला।

अन्य यात्रियों को भी हुई समस्याएं

इतना ही नहीं कोच के अन्य यात्रियों ने आरोप लगाया कि कूलिंग बिल्कुल नहीं थी। यात्रियों ने बताया कि देश की इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन में इतना किराया देने के बाद भी यात्रा परेशानी भरी रही। यात्रियों ने बताया कि पानी टपकने की समस्या के साथ ही एसी न चलने से कोच में गर्मी भी बढ़ गई थी। इससे यात्रियों खासकर बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी हुई।

कुछ यात्रियों ने टपकते पानी को रोकने के लिए अपने रूमाल और तौलिये का इस्तेमाल किया। हालांकि इससे समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। यात्रियों ने इस मामले में रेलवे सेवा के अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।

NSUI Protest: दिल्ली पुलिस के खिलाफ केरल में केस दर्ज, अथिरा विजयन की शिकायत पर जीरो FIR

IDBI बैंक के पुनर्गठन का रास्ता साफ! फेयरफैक्स की 81 रुपये प्रति शेयर बोली मंजूर, सरकार के फैसले का विरोध शुरू

पश्चिम रेलवे के 738 रूट किमी पर चालू हुआ कवच, 5,228 किमी रेल नेटवर्क को सुरक्षा प्रणाली से जोड़ने का लक्ष्य

परविंदर झोटा मर्डर केस में SHO बेअंत कौर सस्पेंड; कहीं बाजार बंद, कहीं चक्काजाम, टोल प्लाजा पर प्रदर्शन- VIDEO

एपीजे अब्दुल कलाम जयंती: एक रैंक से टूटा था पायलट बनने का सपना, 74 साल की उम्र में पुणे के आसमान में किया पूरा