वायरल वीडियो के स्क्रीशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

वंदे भारत स्लीपर के इंटीरियर और सुविधाओं ने यात्रियों को किया इंप्रेस, वीडियो हुआ वायरल

Vande Bharat Sleeper Train : हावड़ा से गुवाहाटी के बीच शुरू हुई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर यात्रियों ने इसके इंटीरियर, बेडिंग और प्राइवेसी फीचर्स की जमकर तारीफ की है।

हितेश तिवारी

Vande Bharat Sleeper Viral Video : अब तक वंदे भारत एक्सप्रेस को केवल चेयर कार ट्रेन के तौर पर जाना जाता था, लेकिन 17 जनवरी के बाद इसका दायरा और भी बढ़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाए जाने के बाद वंदे भारत स्लीपर ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी के बीच चलना शुरू हो गई है।

यह ट्रेन खासतौर पर लंबी दूरी के यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जिसमें ऑटोमैटिक दरवाजे, एडवांस सस्पेंशन सिस्टम और हाईटेक सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। ट्रेन के शुरू होते ही इसमें सफर करने वाले यात्रियों ने अपने अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर करने शुरू कर दिए, जो अब तेजी से वायरल हो रहे हैं।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का वीडियो वायरल

वायरल हो रहे वीडियो में 2AC और 1AC कोच की झलक दिखाई गई है। एक महिला यात्री 2AC कोच में प्राइवेसी के लिए लगाए गए साफ-सुथरे पर्दों, ब्राइट लाइटिंग और नए डिजाइन वाले फ्लॉवर प्रिंट ब्लैंकेट की तारीफ करती नजर आती हैं। खास बात यह है कि कंबलों और तकियों पर अलग से कवर चढ़े हुए हैं, जिससे स्वच्छता का स्तर पहले से बेहतर नजर आता है।

यात्रियों का कहना है कि ये कंबल पुराने ट्रेनों में मिलने वाले भारी और असहज कंबलों जैसे नहीं हैं, बल्कि बिल्कुल नए और आरामदायक हैं। वीडियो के अंत में यात्री यह अपील भी करती है कि इतनी चमचमाती ट्रेन को साफ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।

वंदे भारत स्लीपर प्रीमियम यात्रा का नया चेहरा

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के 1AC को लेकर भी सोशल मीडिया पर रिव्यू सामने आए हैं। ट्रैवल व्लॉगर्स ने इसे चलता-फिरता 5 स्टार होटल तक कह दिया है। केबिन लॉकिंग सिस्टम, CCTV कैमरे, इमरजेंसी टॉक-बैक सिस्टम और वैक्यूम पैक तकियों जैसी सुविधाएं इसे बाकी ट्रेनों से अलग बनाती हैं।

इसके अलावा, बेडशीट और ब्लैंकेट पर तारीख लिखी होने से यात्रियों को साफ-सफाई को लेकर भरोसा मिलता है। ट्रेन में परोसा जाने वाला खाना भी लोकल फ्लेवर पर आधारित होगा। कुल मिलाकर, नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन भारतीय रेलवे की प्रीमियम यात्रा का नया चेहरा बनती नजर आ रही है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन