वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका गेरा का छलका दर्द, पति पर अफेयर का आरोप, वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल

Vada Pav Girl : वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित के निजी जीवन से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें उन्होंने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

हितेश तिवारी

Vada Pav Girl Controversy : सोशल मीडिया की दुनिया में कब कौन सा चेहरा चर्चा में आ जाए, यह कहना मुश्किल है। वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित कभी अपनी मेहनत और सादगी के लिए जानी जाती थीं। सड़क किनारे वड़ा पाव बेचकर उन्होंने लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई थी और सोशल मीडिया पर एक मजबूत पहचान बनाई।

लेकिन अब चंद्रिका एक बार फिर सुर्खियों में हैं, इस बार किसी उपलब्धि की वजह से नहीं बल्कि अपने निजी जीवन में आए तूफान के कारण। हाल ही में सामने आए वीडियो में चंद्रिका भावुक नजर आती हैं और कैमरे के सामने अपने रिश्ते का दर्द बयां करती दिखती हैं, जिसने उनके फैंस को चौंका दिया है।

पति पर लगाए गंभीर आरोप

वायरल हो रहे वीडियो में चंद्रिका ने अपने पति युगम गेरा पर दूसरी महिला के साथ अफेयर का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पति ने उनके भरोसे को तोड़ा है। चंद्रिका ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और चैट्स भी शेयर की हैं, जिन्हें वह अपने आरोपों का सबूत बता रही हैं।

इन दावों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। कई यूजर्स चंद्रिका के दर्द को समझते हुए उनके समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ लोग पूरे मामले को शक की नजर से देख रहे हैं। फैंस के लिए यह मानना मुश्किल हो रहा है कि जिस जोड़ी को वे मजबूत समझते थे, उसके बीच हालात इतने खराब हो सकते हैं।

किचन में गुस्सा और उठते सवाल

इसी बीच एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें चंद्रिका किचन में अपने पति पर गुस्सा निकालती नजर आती हैं। वीडियो में वह कहती हैं कि घर, दुकान और बच्चे की पूरी जिम्मेदारी वही संभाल रही हैं। गुस्से में वह बर्तन जमीन पर पटक देती हैं, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो जाता है।

इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया है। कुछ लोग इसे एक महिला का असली दर्द मान रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि यह सब कैमरे के सामने किया गया पब्लिसिटी स्टंट हो सकता है। सच जो भी हो, चंद्रिका के ये वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं।

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट

3 दशक निर्वासन भी नहीं तोड़ पाई आजादी का जुनून, कौन थी मैडम भीकाजी कामा जिन्होंने बनाया था भारत का पहला झंंडा

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?