वृंदावन के छटीकरा क्षेत्र में पति-पत्नी का हाई-वोल्टेज ड्रामा (फोटो- सोशल मीडिया) 
वायरल

'तूने मेरी जिंदगी...', रंगेहाथ पकड़ी गई पत्नी तो वृंदावन में हुआ महाभारत- VIDEO

Vrindavan News: वृंदावन में एक पति ने अपनी पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। फिर दोनों के बीच सड़क पर ही हाई-वोल्टेज ड्रामा हो गया जिससे घटनास्थल पर पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।

सौरभ शर्मा

Vrindavan Viral Video: मथुरा के वृंदावन में एक पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। फिर शुरू हुए बवाल को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई। मामला वृंदावन के छटीकरा का है। यहां पति-पत्नी और उस व्यक्ति के बीच झगड़ा बीच सड़क पर आ गया। फिर इस झगड़े का हाई-वोल्टेज ड्रामा चला। मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। दोनों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पति आरोप लगा रहा है कि पत्नी ने उसका सब कुछ बर्बाद कर दिया।

बता दें मामला वृंदावन के छटीकरा इलाके में सोमवार देर रात हुआ जहां एक गेस्ट हाउस के बाहर जमकर बवाल कटा। वाक्य कुछ ऐसा है कि एक पति ने अपनी पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ पकड़ लिया। उन्हें पकड़ते ही पति ने हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों के बीच खूब बहस हुई। पत्नी यह मानने को तैयार नहीं थी कि गेस्ट हाउस में वह जिस अजनबी के साथ थी, वह उसका प्रेमी था। बहस बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई।

घटनास्थल का वीडियो

पति भावुक हो गया और रोने लगा

वीडियो में देखा जा सकता है कि पति भावुक हो गया और चीखने-चिल्लाने लगा। उसने पत्नी पर गुस्सा होते हुए कहा, "तुमने मेरे 5 साल बर्बाद कर दिए। मैं तुम्हारे प्रति वफादार रहा और तुम किसी और के साथ थी।" पत्नी ने न तो कोई सफाई दी और न ही पति के आरोपों पर माफी मांगी। फिर पति ने उसे थप्पड़ मारे, उसके बाल खींचे और बुरी तरह पीटा। यहां पर उसके कथित प्रेमी की भी पिटाई की गई। वीडियो में उसके कपड़े फटे हुए दिखाई दे रहे हैं।

फोन चैट से खुला राज

बताया जा रहा है कि दोनों की शादी को पांच साल हो चुके हैं। उनके दो छोटे बच्चे भी हैं। पति एक निजी फर्म में नौकरी करता है और पत्नी गृहिणी है। कुछ दिनों से पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और पुरुष के साथ संबंध है। फिर एक दिन उसने अपनी पत्नी के फोन में प्रेमी के साथ चैट और कॉल रिकॉर्डिंग देखी। तब उसका शक यकीन में बदल गया। उसे सोमवार को उनकी मुलाकात की जानकारी पहले ही मिल चुकी थी। तभी वह गेस्ट हाउस पहुंचा और उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। वहां पर उस्थित लोगों ने घटना का वीडियो बनाया है जो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है और इस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे है।

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट

बांग्लादेश पर कब्जे की चेतावनी! हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री, बोले- 16 दिसंबर तक होगा हिसाब

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन