दुल्हे और ई-रिक्शा की तस्वीर (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

दोस्ती की मिसाल : मजदूर दूल्हे की बारात में 30 ई-रिक्शा पहुंचे उसके दोस्त; लोगों ने की तारीफ

E-rickshaw Baraat देवरिया में मजदूर दूल्हे की शादी में दोस्तों ने लग्जरी कारों की जगह 30 ई-रिक्शा का इंतजाम किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

हितेश तिवारी

E-rickshaw Baraat Viral Story : उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक अनोखी और दिल छू लेने वाली बारात ने सभी का ध्यान खींच लिया। यहां दूल्हे दुर्गेश प्रसाद, जो कि एक मजदूर हैं, अपनी शादी में लग्जरी कारें नहीं ला सके। लेकिन उनके दोस्तों ने यह कमी पूरी कर दी। दोस्तों ने दूल्हे के लिए 30 ई-रिक्शा की व्यवस्था की और पूरी बारात को खास और यादगार बना दिया।

जब दूल्हा अपनी बारात लेकर दुल्हन शिल्पी के घर की ओर निकला, तो 100 से भी ज्यादा बाराती ई-रिक्शों में बैठे दिखे। रास्ते में लोग इस अनोखी बारात को देखते रह गए और इसे खूब सराहा।

लोगों के लिए बनी मिसाल

जब बारात दुमरिया लाला गांव पहुंची, तो दुल्हन पक्ष ने बड़े उत्साह से स्वागत किया। द्वारपूजा, जयमाला और अन्य रस्में खुशी-खुशी पूरी हुईं। सोशल मीडिया पर दूल्हे और ई-रिक्शा बारात की तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगीं।

लोगों ने इसे एक ऐसी मिसाल बताया, जहां दिखावे से ज्यादा दोस्ती और इंसानियत चमकती है। खासकर आज के समय में, जब शादियों में भारी खर्च सामान्य लगने लगा है, ऐसे में यह सरल लेकिन अनोखी पहल हर किसी को प्रेरित कर गई।

दुल्हे के दोस्तों ने जीता दिल

स्थानीय लोगों ने भी इस घटना को कम खर्च में शानदार शादी का बेहतरीन उदाहरण बताया। उनका कहना है कि किसी भी शादी की असली खूबसूरती महंगी कारें या बड़ी सजावट नहीं होती, बल्कि वह प्यार, साथ और सम्मान होता है जो रिश्तों को मजबूत बनाता है।

दूल्हे के दोस्तों ने जिस तरह से उसकी खुशी का ध्यान रखा, यह दोस्ती की सच्ची मिसाल बन गई। यह कहानी बताती है कि शादियां भव्यता से नहीं, बल्कि दिलों के जुड़ने से खास बनती हैं।

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

नेताओं पर चढ़ा 80s रेट्रो ट्रेंड का खुमार, चिराग से थरूर तक दिखा जबरदस्त अंदाज; तस्वीरें हुईं वायरल

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता