बेंगलुरु एयरपोर्ट पर हंगामा : टाइम से पहले पहुंचने पर भी यात्री को बोर्डिंग से रोका, वीडियो वायरल

Bengaluru Airport Viral Video बेंगलुरु एयरपोर्ट पर एक यात्री और एयरलाइन स्टाफ के बीच हुए विवाद का वीडियो वायरल हो गया है। यात्री का दावा है कि वह समय से पहले पहुंचा था, फिर भी बोर्डिंग नहीं मिली।
A video of an argument between a passenger and airline staff over baggage and delays at Bengaluru Airport has gone viral.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bengaluru Airport Flight Missed : बेंगलुरु एयरपोर्ट पर यात्री और एयरलाइन स्टाफ के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यात्री का आरोप है कि वह फ्लाइट से लगभग ढाई घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंच गया था, फिर भी उसे बोर्डिंग की अनुमति नहीं दी गई।

वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्री लगातार यह कह रहा है कि वह 4 किलो अतिरिक्त सामान का शुल्क भरने के लिए भी तैयार था, लेकिन फिर भी स्टाफ सदस्य उसे बोर्ड करने नहीं दे रहा था। वहीं, चेक-इन काउंटर पर मौजूद स्टाफ सदस्य यात्री से आक्रामक तरीके से बात करता हुआ दिखा, जिसके बाद दूसरे कर्मचारी बीच-बचाव करते नजर आए।

विवाद के कारण अन्य यात्री हुए परेशान

विवाद के दौरान यात्री ने कहा, यह हमें जाने नहीं देगा, चाहे हम 4 किलो का चार्ज देने को तैयार हों। कृपया इस पर तुरंत एक्शन लें, इसे जेल में होना चाहिए।” वीडियो बनाने वाले व्यक्ति का दावा है कि स्टाफ ने उससे कैमरा नीचे रखने की भी बात कही।

यह वीडियो ‘Karnataka Portfolio’ नामक X अकाउंट से शेयर किया गया, जिसमें यह दावा किया गया कि यात्री अपनी फ्लाइट इसलिए मिस कर गया क्योंकि टर्मिनल पर अचानक बढ़ी भीड़ और प्रक्रियागत देरी हो रही थी। पोस्ट के अनुसार, चेक-इन और सिक्योरिटी पर लंबी कतारों की वजह से कई यात्री परेशान थे और गेट बंद होने के डर से जल्दी में थे।

वीडियो पर लोगों के बीच छिड़ी बहस

सोशल मीडिया पर यह मामला बहस का विशय बना हुआ है। कुछ लोग स्टाफ के व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि यह किसी ग्राहक से ऐसे बात करने का तरीका नहीं है। एक यूजर ने लिखा, कई एयरपोर्ट पर स्टाफ लेट पहुंचे यात्रियों को ढूंढकर उनकी मदद करता है, लेकिन यहां उल्टा हो रहा है।”

दूसरी ओर कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि हाल के हफ्तों में एयरपोर्ट पर भीड़ बढ़ने से ऐसी घटनाएं आम होती जा रही हैं। फिलहाल एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com