गोलगप्पे के शौकीनों के लिए सनसनीखेज खबर! महिला के साथ हो गया भयानक कांड, VIDEO देखकर उड़ जाएंगे होश

Viral Video: अगर आप गोलगप्पे, पानीपूरी या गुपचुप खाने के शौकीन हैं। आप भी ठेले या दुकान वाले से बड़े और फुल पानी साथ के गोलगप्पे की डिमांड करते हैं, तो सावधान हो जाइए!
Auraiya Golgappa Video
गोलगप्पा खाते हुए डिस्लोकेट हुआ महिला का जबड़ा (सोर्स- वीडियो)
Published on
Updated on

UP Viral News: अगर आप गोलगप्पे, पानीपूरी या गुपचुप खाने के शौकीन हैं। आप भी ठेले या दुकान वाले से बड़े और फुल पानी साथ के गोलगप्पे की डिमांड करते हैं, तो सावधान हो जाइए! क्योंकि हम आपको एक ऐसी ख़बर देने जा रहे हैं जिसे पढ़कर आप के भी होश उड़ सकते हैं। ये भी हो सकता है कि आप गोलगप्पे खाना ही छोड़ दें।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक महिला को गोलगप्पा खाना ऐसा भारी पड़ा कि वह खुद कुछ बताने तक की स्थिति में नहीं है। क्योंकि एक बड़ा सा गोलगप्पा मुंह में डालने की कोशिश में उसका जबड़ा ही डिस्लोकेट हो चुका है और अब मुंह बंद ही नहीं हो रहा।

जानिए क्या कुछ है पूरा मामला?

पूरा मामला औरैया के दिबियापुर थाना इलाके के गौरी किशनपुर काकोर का है। यहां की रहने वाली इंकला देवी (करीब 50 साल) अपनी भतीजी और बहू की डिलीवरी के लिए अपने परिवार के साथ औरैया डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में रुकी थीं। सुबह जब बच्चों ने गोलगप्पे खाने की जिद की, तो पूरा परिवार ठेले पर पहुंच गया।

खुला का खुला ही रह गया मुंह

यहां इंकला देवी ने एक बड़ा सा गोलगप्पा खाने के लिए मुंह खोला तो वो खुला ही रह गया। गोलगप्पा आधा अंदर था और आधा बाहर। उन्होंने अपना मुंह बंद करने की कोशिश की, लेकिन जबड़ा लॉक हो चुका था! इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

महिला को पहुंचाया अस्पताल

पीड़ित महिला यानी इंकला देवी की रिश्तेदार ने बताया कि यह सब एक झटके में हुआ। पहले तो मुझे लगा कि यह मज़ाक है, लेकिन फिर मैंने देखा कि वो रो रही हैं और अपना मुंह बंद नहीं कर पा रही हैं। हम दौड़कर हॉस्पिटल गए।

क्या बोले जिला अस्पताल के डॉ.?

जिला अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि मरीज का जबड़ा पूरी तरह से खिसक गया था। हमने कई बार हाथ से निकालने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आखिरकार, उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मैंने ऐसा केस पहले कभी नहीं देखा।

डॉक्टर ने सभी को दी सलाह

चिकित्सकों ने उन लोगों को भी सलाह दी है जिनके जबड़ों में दर्द होता है और मुंह पूरी तरह खोलने में दिक्कत होती है। उन्हें जबरदस्ती मुंह नहीं खोलना चाहिए। उन्हें धीरे-धीरे खोलना चाहिए। जिससे इंकला देवी के साथ घटित हुई ऐसी किसी भी घटना से बचा जा सके।

खौफ में महिला का पूरा परिवार

इस अचानक हुई घटना के बाद परिवार वाले डरे हुए हैं। इंकला देवी अभी भी ठीक से मुंह बंद नहीं कर पा रही हैं और लगातार दर्द की शिकायत कर रही हैं। डॉक्टरों का मानना ​​है कि ऐसी स्थिति में, बहुत तेजी से मुंह खोलने या एक साथ ज्यादा खाने की चीजें खाने से जबड़ा खिसक सकता है।

महिला को एडवांस मेडिकल सुविधाओं वाले सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है। गोलगप्पे की दुकान के मालिक को भी अपनी रोजी-रोटी पर पड़ने वाले असर की चिंता है। स्थानीय लोग इसे अब तक की सबसे अजीब घटना बता रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com