वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

यूके इंफ्लुएंसर ने मेघालय को बताया ‘प्यारभरा स्कैम’, वीडियो हुआ वायरल

UK Influencer Meghalaya Experience : यूके के इंफ्लुएंसर लुईस पुलमैन ने मेघालय के अनुभव को ‘प्यारभरा स्कैम’ बताया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

Meghalaya Hospitality Video : भारत के खूबसूरत राज्य मेघालय की प्राकृतिक सुंदरता और मेहमाननवाजी दुनियाभर में मशहूर है। हाल ही में यूके के इंफ्लुएंसर लुईस पुलमैन ने यहां बिताए अपने अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलमैन ने अपने वीडियो में मेघालय को ‘प्यारभरा स्कैम’ बताया, लेकिन यह स्कैम किसी धोखे का नहीं, बल्कि यहां के लोगों के अपनापन और उदारता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उन्हें यहां ऐसी मेहमाननवाजी मिली, जिसकी उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की थी।

यूके के इंफ्लुएंसर ने मेघालय को ‘प्यारभरा स्कैम’ बताया

वीडियो में पुलमैन ने तीन ऐसे अनुभव बताए, जिन्हें उन्होंने मजाकिया अंदाज में ‘स्कैम’ कहा। उन्होंने बताया कि एक ट्रेकिंग गाइड से 2000 रुपये में 7 घंटे की ट्रेकिंग तय हुई थी, लेकिन ट्रेक खत्म होने के बाद गाइड उन्हें अपने घर खाना खिलाने ले गया और आखिर में पैसे भी नहीं लिए।

इसके अलावा, उन्हें रास्ते में कई बार अनजान लोगों ने लिफ्ट दी और अपने घर चाय के लिए बुलाया। पुलमैन का कहना है कि यहां के लोग उन्हें किसी भी तरह की परेशानी या संघर्ष का सामना ही नहीं करने देते।

लोगों ने इसे भारत की असली संस्कृति बताया

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों लोग देख चुके हैं और यूजर्स इसे काफी पसंद कर रहे हैं। कई लोगों ने इसे भारत की असली संस्कृति बताया, तो कुछ ने मजाक में कहा कि “ऐसे स्कैम हर किसी के साथ होने चाहिए।”

एक यूजर ने लिखा कि वह पहले इसे सच में स्कैम समझ बैठे थे, लेकिन बाद में इसका असली मतलब समझ आया। यह वीडियो न सिर्फ मेघालय की खूबसूरती दिखाता है, बल्कि वहां के लोगों के दिल से जुड़े व्यवहार को भी सामने लाता है, जो किसी भी यात्री के अनुभव को यादगार बना देता है।

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी