किलर व्हेल ने ट्रेनर को बनाया निशाना, फोटो ( सो. सोशल मीडिया ) 
वायरल

खेल-खेल में मौत! किलर व्हेल ने ट्रेनर को बनाया निशाना, Video वायरल होने पर खुली सच्चाई

Viral Video: "जेसिका रैडक्लिफ़" का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शो के दौरान ट्रेनर को ऑर्का (किलर व्हेल) ने पानी में खींचकर जान से मारते हुए देखा जा रहा है पर...

अमन उपाध्याय

Killer Whale Attack Video: सोशल मीडिया हाल ही में पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि ‘जेसिका रैडक्लिफ़’ नाम की मरीन ट्रेनर को शो के दौरान ऑर्का (किलर व्हेल) ने पानी में खींचकर जान से मार दिया। यह क्लिप टिकटॉक, फेसबुक और एक्स पर लाखों बार शेयर हुई और लोगों को चौंका गई। हालांकि, सच्चाई सामने आने पर पता चला कि हकीकत इससे पूरी तरह अलग है।

कई फैक्ट-चेक प्लेटफॉर्म्स ने साफ किया है कि यह वीडियो पूरी तरह एआई (Artificial Intelligence) से तैयार किया गया है और इसका किसी असली घटना से कोई संबंध नहीं है। ‘जेसिका रैडक्लिफ़’ नाम की कोई ट्रेनर हकीकत में मौजूद नहीं है और न ही ‘Pacific Blue Marine Park’ नाम का कोई पार्क असल में है। दरअसल, पार्क का नाम भी पूरी तरह काल्पनिक है।

कहानी का कोई ठोस प्रमाण नहीं

वीडियो में लहरों की हरकत, बीच-बीच में आने वाले अजीब ठहराव और आवाज़ के उतार-चढ़ाव सबकी जांच में यह स्पष्ट हुआ कि फुटेज पूरी तरह कंप्यूटर से तैयार किया गया है। Forbes  जैसी कई बड़ी प्रतिष्ठित मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर वास्तव में ऐसा हादसा हुआ होता, तो वह 2010 में सीवर्ल्ड में Dawn Brancheau और 2009 में Alexis Martinez की मौत की तरह अंतरराष्ट्रीय खबर बनता। लेकिन ‘जेसिका रैडक्लिफ़’ वाली इस कहानी का कोई ठोस प्रमाण कहीं नहीं मिला।

देखें Video-

तैयार की गई मनगढ़ंत कहानी

अक्सर फर्जी वीडियो अपनी असलियत छुपाने के लिए पुराने और वास्तविक हादसों का सहारा लेते हैं। इस मामले में भी Dawn Brancheau और Alexis Martinez की सच्ची घटनाओं को आधार बनाकर एक मनगढ़ंत कहानी तैयार की गई, ताकि दर्शकों को यह पूरी तरह असली लगे।

समुद्री जीवों को लेकर नैतिक बहस

विशेषज्ञ बताते हैं कि इस तरह की सामग्री लोगों की भावनाओं को गहराई से प्रभावित करती है और कैद में रखे जाने वाले समुद्री जीवों को लेकर नैतिक बहस को हवा देती है। वीडियो की उच्च गुणवत्ता और भावनात्मक असर इसे तेज़ी से फैलाते हैं, जिससे सच सामने आने से पहले ही यह लाखों लोगों तक पहुंच जाता है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी