क्रिकेटर से डांसर बने रोहित शर्मा, रितिका संग स्टेज पर लगाए जोरदार ठुमके- VIDEO

Rohit Sharma Dance Video: इस वक्त सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह के डांस वीडियो ने धूम मचा रखी है। ये वीडियो साल 2023 का बताया जा रहा है।
रोहित शर्मा का डांस वीडियो हुआ वायरल
रोहित शर्मा का डांस वीडियो हुआ वायरल (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

Rohit Sharma and Ritika Sajdeh: भारतीय टीम इंग्लैंड सीरीज के बाद इस वक्त फ्री है और उसके खिलाड़ी अपने-अपने घरों में आराम फरमा रहे हैं। वहीं, 'हिटमैन' रोहित शर्मा मौजूदा वक्त में क्रिकेट की दुनिया के काफी दूर हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से उन्होंने कोई इंटरनेशनल मुकाबला या सीरीज नहीं खेली है। इसके पीछे का कारण उनका टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना है। अब वो सिर्फ वनडे क्रिकेट में एक्टिव हैं और पिछले कुछ समय से भारत के वनडे सीरीज नहीं खेली है।

बावजूद इसके रोहित शर्मा का एक बार फिर से सोशल मीडिया के गलियारों में चर्चा का विषय बन चुके हैं। इसके पीछे का कारण उनका डांस है। जी हां, रोहित ने अपने डांस मूव्स से अपने करोड़ों फैंस का दिल जीता है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में रोहित अपनी धर्मपत्नी रितिका के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दो वीडियो सामने दिख रहे हैं। एक उनका डांस प्रैक्टिस का है और दूसरा किसी प्रोग्राम का।

रोहित शर्मा का डांस हुआ वायरल

रोहित शर्मा ने ये डांस अपनी पत्नी रितिका सजदेह के भाई की शादी में किया है। इस दौरान इस कपल के साथ एक अन्य महिला नजर आ रही है। खोजबीन के बाद पता चला कि ये वीडियो साल 2023 का है। रोहित-रितीका के साथ डांस कर रही अन्य महिला दुल्हन है। ये वीडियो इसलिए खास है, क्योंकि इसमें प्रैक्टिस और प्रोग्राम दोनों का वीडियो एक साथ पोस्ट किया गया है। इस दौरान वहां बैठे सभी लोग रोहित के डांस का लुफ्त उठाते हुए नजर आ रहे हैं।

रिटायरमेंट की अफवाहें हुई तेज

रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में फाइनल मुकाबले के दौरान अपना आखिरी वनडे मुकाबला खेला था। इसके बाद से वो टीम इंडिया के लिए नहीं खेले हैं। वहीं, इंग्लैंड सीरीज से पहले अचानक संन्यास करने की घोषणा से रोहित शर्मा और बीसीसीआई के बीच की दूरी पर भी सवाल खड़े हो गए।

हाल में ही रोहित शर्मा की एक फोटो वायरल हुई। इस फोटो में उनका पेट काफी बाहर निकला हुआ है। ऐसे में आलोचकों ने सवाल खड़ा किया कि वो वनडे क्रिकेट से भी दूरी बना सकते हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के बाद रोहित इस फॉर्मेट को भी अलविदा कह सकते हैं। अब देखना होगा कि क्या रोहित ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद रिटायरमेंट लेते हैं या फिर वनडे विश्वकप 2027 तक टीम में बने रहते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com