वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

लग्जरी कार पर महिला ने चढ़ाया ट्रक: पार्किंग के दौरान हुई अजीब दुर्घटना का वीडियो वायरल

Lamborghini Accident Video : पार्किंग के दौरान एक ट्रक लग्जरी कार पर चढ़ गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं आई।

हितेश तिवारी

Truck Parking Accident : सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक Lamborghini के ऊपर ट्रक चढ़ता हुआ नजर आता है। बताया जा रहा है कि यह हादसा पार्किंग के दौरान हुआ, जब दोनों वाहन जगह तलाश रहे थे।

वीडियो में दिखता है कि लग्जरी कार धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी, तभी अचानक एक ऊंचा ट्रक फ्रेम में आता है और देखते ही देखते कार के आगे के हिस्से पर चढ़ जाता है। इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया, हालांकि राहत की बात यह रही कि इसमें किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

महिला ने लेम्बोर्गिनी कार पर चढ़ाया ट्रक

जानकारी के मुताबिक, ट्रक एक महिला चालक चला रही थीं, जिन्होंने बाद में बताया कि उन्हें कार दिखाई ही नहीं दी। ट्रक की ऊंचाई ज्यादा होने की वजह से सामने खड़ी लेम्बोर्गिनी उनकी नजर में नहीं आई।

हादसे के बाद महिला तुरंत ट्रक से उतरकर कार के पास पहुंचती हैं और स्थिति का जायजा लेती हैं। वहीं कार चालक पूरी तरह सुरक्षित रहा और उसने कहा कि उसकी जान बचना ही सबसे बड़ी बात है, भले ही कार को नुकसान हुआ हो।

लोगों ने इसे महिला की लापरवाही बताया

इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स ने इसे लापरवाही बताया, तो कुछ ने ट्रक की ऊंचाई को हादसे की वजह माना।

वहीं सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक रहने की सलाह दी। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि ड्राइविंग के दौरान छोटी सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए हर वाहन चालक को सतर्कता और सावधानी बरतनी चाहिए।

चक्रवात अर्नब की रफ्तार बढ़ने से तटीय इलाकों में दहशत, 150 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, रेड अलर्ट

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी