वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

चलती ट्रेन से गिरा युवक, चेन पुलिंग के बाद भी नहीं रुकी ट्रेन; रेलवे ने दिए जांच के आदेश

Train Accident Viral Video : चलती ट्रेन से गिरने के बाद चेन पुलिंग करने पर भी ट्रेन नहीं रुकी, रेलवे ने मामले की जांच शुरू की। कई लोगों ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

हितेश तिवारी

Chain Pulling Issue : चलती ट्रेन में सफर के दौरान लापरवाही कभी-कभी गंभीर हादसे में बदल सकती है। ऐसा ही एक मामला जलपाईगुड़ी-रामनगर रूट पर सामने आया है, जहां एक युवक चलती ट्रेन से गिर गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसकी बहन रोते-बिलखते मदद की गुहार लगाती नजर आती है।

यात्रियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इमरजेंसी चेन पुलिंग भी की, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि ट्रेन नहीं रुकी। इस घटना ने यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ट्रेन से गिरा युवक, इमरजेंसी चेन पुलिंग से नहीं रुकी ट्रेन

वीडियो में मौजूद एक यात्री के अनुसार, घटना जलपाईगुड़ी स्टेशन पार करने के बाद हुई। युवक ट्रेन से गिर गया, जिसके बाद यात्रियों ने तुरंत चेन खींची और 182 हेल्पलाइन के साथ-साथ Rail Madad पर भी शिकायत दर्ज करने की कोशिश की।

टीटीई को भी सूचित किया गया, लेकिन इसके बावजूद कोई तत्काल मदद नहीं मिली और ट्रेन आगे बढ़ती रही। बताया जा रहा है कि युवक करीब 10-15 किलोमीटर पहले ही गिर चुका था, जिससे उसकी स्थिति को लेकर चिंता और बढ़ गई।

रेलवे ने खेद जताते हुए जांच के निर्देश दिए

मामला सामने आने के बाद Indian Railways की ओर से प्रतिक्रिया दी गई है। RailwaySeva ने सोशल मीडिया पर खेद जताते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही कटिहार मंडल के DRM को इस पूरे मामले की जांच सौंपी गई है।

इस घटना के बाद सोशल मीडिया यूजर्स काफी नाराज हैं और सवाल उठा रहे हैं कि अगर इमरजेंसी चेन खींचने पर भी ट्रेन नहीं रुकती, तो इसका क्या मतलब रह जाता है। कई लोगों ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले में आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते

IndiGo से सफर हुआ महंगा: गोद में बच्चे को बैठाने से ज्यादा सामान ले जाने तक, एयरलाइन ने बढ़ा दिए ये चार्जेस