वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

रास्ता पूछा तो 15 मिनट साथ चल पड़ीं जापानी लड़कियां, टोक्यो में मिली इंसानियत ने जीत लिया लोगों का दिल

Japan Viral Video : टोक्यो में रास्ता पूछने वाले एक पर्यटक को ऐसा अनुभव मिला जिसे वह जिंदगी भर नहीं भूल पाएगा। दो जापानी लड़कियां करीब 15 मिनट तक उनके साथ पैदल चलीं और सही ट्रेन तक पहुंचाया।

हितेश तिवारी

Japanese Kindness : टोक्यो में रास्ता पूछने की एक छोटी-सी घटना सोशल मीडिया पर लोगों के दिलों को छू रही है। इंस्टाग्राम पर @shufflewithakanksha नाम के अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में एक महिला ने बताया कि वह और उनका साथी शिबुया स्टेशन का रास्ता खोज रहे थे। उन्होंने वहां मौजूद दो स्थानीय जापानी लड़कियों से मदद मांगी।

दोनों लड़कियां चाहतीं तो सिर्फ दिशा बता सकती थीं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। वे करीब 15 मिनट तक उनके साथ पैदल चलीं और यह सुनिश्चित किया कि दोनों सही स्टेशन और सही ट्रेन तक सुरक्षित पहुंच जाएं। इस अनोखे अनुभव ने यात्रियों को भावुक कर दिया और उन्होंने इसे अपनी जिंदगी की सबसे खूबसूरत यादों में से एक बताया।

टोक्यो में दो जापानी लड़कियों ने की भारतीय महिलाओं की मदद

वायरल वीडियो में महिला कहती हैं कि उन्हें जापानी भाषा के केवल दो शब्द "सुमिमासेन" (माफ कीजिए) और "अरिगातो गोज़ाइमासु" (बहुत-बहुत धन्यवाद) ही आते थे। भाषा की बाधा के बावजूद दोनों लड़कियों ने केवल "गिन्ज़ा लाइन" शब्द समझा और बिना किसी हिचकिचाहट के मियाशिता पार्क से शिबुया स्टेशन तक उनके साथ चल पड़ीं। रास्ते भर वे मुस्कुराती रहीं, आपस में बातें करती रहीं और पर्यटकों को सही प्लेटफॉर्म तक पहुंचाया।

महिला ने पोस्ट में लिखा कि उन्हें उन लड़कियों का नाम तक नहीं पता, लेकिन उन्होंने उन्हें सिर्फ रास्ता नहीं दिखाया बल्कि अपना समय, अपनापन और ऐसी याद दी जिसे वे जीवनभर नहीं भूलेंगी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से उन लड़कियों तक पहुंचने में मदद की अपील भी की ताकि वह उनका ठीक से धन्यवाद कर सकें।

जापानी लोगों की ईमानदारी और मददगार स्वभाव की तारीफ

यह वीडियो सामने आने के बाद हजारों लोगों ने जापानी लोगों की ईमानदारी और मददगार स्वभाव की तारीफ की। कई यूजर्स ने कहा कि जापान की असली खूबसूरती वहां के लोग हैं। एक यूजर ने लिखा कि उसने भी जापान में ऐसा ही अनुभव किया था, जहां एक दुकान की कर्मचारी अपनी दुकान छोड़कर उसे रास्ता दिखाने चली गई थी।

दूसरे यूजर ने लिखा कि इस वीडियो को देखने के बाद अब वह भी जापान घूमने जाना चाहता है। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि इंटरनेट का असली मकसद दुनिया के ऐसे खूबसूरत और प्रेरणादायक पल लोगों तक पहुंचाना है। यही वजह है कि यह दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे इंसानियत की मिसाल बता रहे हैं।

आज की ताजा खबर 20 अगस्त LIVE: भारी बारिश के बाद दिल्ली-एयरपोर्ट रोड और द्वारका अंडरपास में भरा पानी

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल