सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 
वायरल

मेट्रो में दिखा डायन का खौफनाक रूप, वीडियो देख कांप जाएगी आपकी रूह

सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो हमेशा के लिए याद रह जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जो लोग भूल नहीं पाएंगे। इस वीडियो से कई लोगों में डर का भी माहौल है।

शानू शर्मा

नवभारत डेस्क: सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो आपकी हंसी को रोक नहीं पाता है। वहीं कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिसे देख आपकी रूह तक कांप जाती है। ऐसा ही एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देख लोग काफी डर रहे हैं।

वायरल हो रहा यह वीडियो एक मेट्रो का है। जिसमें एक अनजान महिला मेट्रो पर सफर करती नजर आ रही है। वीडियो के शुरूआत में सबकुछ काफी नार्मल लगता है। लेकिन जैसे-जैसे कैमरा महिला पर और भी ज्यादा फोकस किया जाता है लोगों के होश उड़ जाते हैं।

डरावनी आंखें के साथ नो एक्सप्रेशन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला दूर से काफी सुंदर नजर आ रही है। उसके पीछे दो पुरूष आपस में बात कर रहे हैं। तभी लोगों का ध्यान महिला की आंखों पर जाता है। वीडियो में साफ दिखता है कि महिला बिना पलक झपकाए एक टक से कैमरे की तरफ देख रही होती है।

इतना ही नहीं कैमरा के जूम करने पर उसकी आंखे भी नहीं दिख रही। उसकी आंखे पूरी तरह से काली है। देखने में ऐसा लग रहा है जैसे मानों उसकी आंखें ही ना हो। डरावनी आंखों के साथ चेहरे पर कोई एक्सप्रेशन ना देख लोग काफ डर रहे हैं। वीडियो में महिला कैमरे को बुरी तरह से घुरते नजर आ रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल 

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है। वहीं कई कमेंट भी आ चुके हैं। कुछ लोग इसे डरावना तो कुछ इसे फनी वीडियो बता रहे हैं। इस वीडियो को fatal_facts1891 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

कमेंट सेक्शन में लोगों ने कई प्रतिक्रयाएं दी है। एक यूजर ने लिखा कि ये कुछ नहीं बल्कि आंखों का टैटू है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि महिला का दिमांग शायद संतुलन में नहीं है। वहीं एक यूजर ने इस महिला को डायन करार दिया है। नवभारत वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टी नहीं करता है।

BRICS Summit 2026 LIVE: BRICS देशों की दोगुनी रफ्तार से हुई है तरक्की, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले पीएम मोदी

BRICS में कौन कितना ताकतवर? चीन से लेकर भारत तक, जानें कौन-कौन से देश हैं शामिल

BRICS बैठक से पहले पूर्व विदेश सलमान खुर्शीद का बयान, दुनिया की बड़ी चुनौतियों से निपटने की दी सलाह

BRICS बैठक से पहले पीएम मोदी का एक्स पोस्ट, आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर साधा निशाना; 9/11 हमले के 25 साल पूरे

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बैठक, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?