अरशद के इस जीत से पाकिस्तान में जश्न का माहौल है। नदीम को बधाई देने वालों का तांता लगा हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग लगातार उन्हें अपना आर्शीवाद और बधाई दे रहे हैं। उनके इस जीत के बाद पाकिस्तान के सोशल मीडिया पर उनका नाम ट्रेंड करने लगा। उनके नाम के साथ हैस्टैग 'मिया चन्नू' भी काफी ट्रेंड किया। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि 'मियां चन्नू' के ट्रेंड होने के पीछे का क्या राज है।