वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

लंदन की थेम्स नदी में पैर धोने का वीडियो वायरल, लोगों ने भारतीयों के व्यवहार पर उठाए सवाल

Thames River Controversy लंदन की थेम्स नदी में एक शख्स के पैर धोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर भारतीयों के व्यवहार से जोड़कर सवाल उठाए जा रहे हैं।

हितेश तिवारी

Thames River Viral Video : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक छोटा-सा वीडियो क्लिप काफी चर्चा में है। वीडियो में एक आदमी लंदन की मशहूर थेम्स नदी की सीढ़ियों पर खड़ा नजर आता है और ऐसा लगता है कि वह अपने पैर धो रहा है।

लंदन की थेम्स नदी किनारे पैर धोते दिखे शख्स पर भड़के लोग

वीडियो को प्रवीण नाम के एक यूजर ने शेयर कर लिखा- लंदन की थेम्स नदी में पैर धोते हुए दिखा एक भारतीय, लोग भड़के। लेकिन यह दावा कि वीडियो में दिख रहा शख्स भारतीय है, यह पूरी तरह प्रमाणित नहीं है। इस बात का कोई सबूत नहीं है कि वह आदमी भारत से है।

इसके बावजूद, वीडियो पर बहस छिड़ गई और कई लोगों ने इसे भारतीयों के व्यवहार से जोड़ दिया। वहीं दूसरी ओर, कुछ लोगों का कहना है कि बिना सबूत किसी व्यक्ति की भारतीय बताकर उसे बदनाम करना गलत है। (अर्काइव)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो के पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

थेम्स नदी ब्रिटेन की मुख्य पहचान

थेम्स नदी ब्रिटेन की मुख्य पहचान मानी जाती है। यह लंदन के बीचों बीच बहती है और इसके किनारे पर संसद भवन से लेकर लंदन आई और टॉवर ब्रिज जैसे बड़े टूरिस्ट प्लेस मौजूद हैं।

ऐसे में वहां किसी व्यक्ति का पैर धोना कई लोगों को अजीब लगा। कुछ यूजर्स ने इसे "civic sense" यानी नागरिक शिष्टाचार से जोड़ते हुए कहा कि सार्वजनिक जगहों पर ऐसा करना गलत है।

ये खबर भी पढ़ें :

वीडियो पर छिड़ी बहस

वीडियो पर बहस के बीच स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की भी चर्चा हुई। थेम्स नदी में कई बार E.coli और सीवेज कंटैमिनेशन पाए जाने की रिपोर्ट सामने आती रही है। पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि नदी अभी भी पूरी तरह साफ नहीं है और इसमें नहाना या पैर धोना सेहत के लिहाज से जोखिम भरा हो सकता है।

कई लोगों ने इस पर टिप्पणी करते हुए लिखा कि “यह पानी गंदा है” और “यहां सफाई ठीक तरह नहीं होती।” हालांकि, कुछ यूज़र्स ने कहा कि लोग अक्सर नदियों में तैरते हैं या पानी से पैर भिगोते हैं, और यह कोई अवैध काम नहीं है।

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो