-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Travel »
- India Becomes Largest Source Of Tourists To Moscow With 40 Percent Rise
मॉस्को बना भारतीयों का नया पसंदीदा ट्रैवल डेस्टिनेशन, 40% तक बढ़ी टूरिस्ट संख्या
- Written By: प्रीति शर्मा
Moscow Tourism: रूस की राजधानी मॉस्को भारतीय सैलानियों की नई पसंद बन चुका है। साल 2025 में यहां भारतीय पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखी गई है। इसके पीछे की वजह आसान वीजा प्रक्रिया है।

मॉस्को (सौ. फ्रीपिक)
नवभारत डेस्क: रूस की राजधानी मॉस्को भारतीय सैलानियों के लिए नया और बजट लग्जरी डेस्टिनेशन बनता जा रहा है। पहले भारतीय टूरिस्टों की पहली पसंद यूरोप, एशिया और अन्य दूसरे देश हुआ करते थे। लेकिन अब मॉस्को की संस्कृति, आधुनिकता और हॉस्पिटैलिटी के रूप में उभर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2025 के पहले 6 महीनों में यहां आने वाले भारतीय टूरिस्टों की संख्या में करीब 40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
भारतीयों की पसंद क्यों बन रहा मॉस्को
मॉस्को की बढ़ती पॉपुलैरिटी की सबसे बड़ी वजह ई वीजा सिस्टम है जो भारतीयों के लिए टूरिज्म को आसान बना रही है। पहले रूस का वीजा लेना काफी मुश्किल हुआ करता था लेकिन अब कोई भी व्यक्ति चार दिनों में ऑनलाइन वीजा ले सकता है। इसके लिए पहले की तरह होटल बुकिंग और इन्विटेशन लेटर की जरूरत नहीं होगी। साथ ही भारत से मॉस्को के लिए सीधे फ्लाइट्स और सस्ते ट्रैवल पैकेज भी उपलब्ध हैं। यही चीजें भारतीय टूरिस्टों को आकर्षित करती है।
पहले के समय में रूस का वीजा प्रोसेस बहुत लंबा और जटिल था लेकिन अब ई वीजा की वजह से पर्यटक जल्द घूमने का प्लान कर सकते हैं। इस बदलाव से मॉस्को के टूरिस्ट सेक्टर को नया बूस्ट मिला है।
सम्बंधित ख़बरें
चिखलदरा का भीमकुंड बना पर्यटकों की पहली पसंद, बारिश के बाद झरने ने मोहा मन
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
Moscow Murder Case: मॉस्को में 3 बेडरूम फ्लैट के लिए कसाई बना भाई, बहन के टुकड़े कर टॉयलेट में बहाए
सिंहस्थ कुंभ 2027: शिरडी में पर्यटन तैयारियों की समीक्षा, विश्वस्तरीय सुविधाओं पर जोर
होटल बुकिंग में भारतीय टूरिस्टों का इजाफा
साल 2025 के पहले 7 महीनों में होटल में विदेशी मेहमानों की संख्या 14 प्रतिशत का इजाफा देखा गया है। खास बात यह है कि प्रीमियम होटल में सबसे ज्यादा बुकिंग भारतीयों द्वारा की गई है। साथ ही मॉस्को सरकार भारतीय टूरिज्म इंडस्ट्री से जुड़ने के लिए कई कदम उठा रही है।
यह भी पढ़ें:- 2025 की ट्रिप के लिए चुनें ये शानदार झरनें, जिनकी खूबसूरती देख नहीं हटेंगी नजरें
रूस और भारत के बीच का रिश्ता काफी पुराना रहा है। मॉस्को में भारतीय संगीत, योग और बॉलीवुड फिल्मों की लोकप्रियता अब भी देखी जा सकती है। हर साल मॉस्को में इंडिया फेस्ट और योग दिवस जैसे कार्यक्रम भव्य तरीके से मनाए जाते हैं। जहां बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेते हैं। वहीं, साल 2025 के समर इन मॉस्को फेस्टिवल में भारतीय कल्चर से जुड़े कई आयोजन होते हैं जिसमें इंडियन टूरिस्ट काफी दिलचस्पी लेते हैं।
भारत और रूस के बीच अब टूरिज्म सिर्फ यात्रा तक सीमित नहीं है बल्कि यह एक सांस्कृतिक साझेदारी में बदल गया है। कहा जा सकता है कि आने वाले समय में रूस, खासकर मॉस्को भारतीय यात्रियों के लिए यूरोप का सस्ता और अच्छा विकल्प बन जाएगा।
India becomes largest source of tourists to moscow with 40 percent rise
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बिल तुरंत जमा नहीं किया तो 48 गांवों का रुकेगा पानी, गोंडिया में जलापूर्ति विभाग ने जारी किया आदेश
Jul 02, 2026 | 04:02 PMViral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठा युवक पेड़ से टकराकर सड़क पर गिरा, हरिद्वार पुलिस ने जारी की चेतावनी
Jul 02, 2026 | 03:54 PMPradosh Vrat: आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा? जानिए सही डेट और पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 03:53 PMटमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 03:52 PMपुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
Jul 02, 2026 | 03:51 PMबीच सड़क पर पैर बांधकर नाबालिग छात्र को डंडों से पीटा; वीडियो वायरल होते ही एक आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 03:48 PM‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
Jul 02, 2026 | 03:48 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














