वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

तमिलनाडु में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, CCTV वीडियो वायरल

Tamil Nadu Road Accident : तमिलनाडु में सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मारी, घटना CCTV में कैद; वीडियो ने सड़क सुरक्षा पर बहस छेड़ दी।

हितेश तिवारी

Speeding Bike Crash : तमिलनाडु से एक दर्दनाक सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। Tamil Nadu में हुई इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति अपनी बाइक के साथ सड़क पार करते दिखाई देते हैं।

वह आगे-पीछे देखकर सावधानी से सड़क पार करने की कोशिश कर रहे थे। सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन तभी अचानक सामने से तेज रफ्तार में आती एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

तेज रफ्तार बाइक ने ली बुजुर्ग की जान

यह पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग हवा में उछल गए और बाइक के पुर्जे सड़क पर बिखर गए। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले बुजुर्ग का नाम वीरासामी था।

दुर्घटना के तुरंत बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस घटना से परिवार और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

जरा सी लापरवाही किसी की जिंदगी छीन सकती है

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग स्तब्ध हैं। कई यूजर्स ने तेज रफ्तार और लापरवाही भरी ड्राइविंग को हादसों की बड़ी वजह बताया है।

लोगों का कहना है कि सड़क पर नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है, चाहे पैदल चलने वाला हो या वाहन चालक। यह घटना एक कड़ी चेतावनी के रूप में सामने आई है कि जरा सी लापरवाही किसी की जिंदगी छीन सकती है।

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह

इन 5 क्षेत्रों में कार्य कर देश को दी नई दिशा, ऐसे रहे हैं मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के 25 साल

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक