वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

Spider-Man बनकर सड़क पर उतरा युवक, बारिश में संभाला ट्रैफिक; लोगों ने कहा- असली हीरो यही है

Spider-Man Manage Traffic : महाराष्ट्र के भिवंडी में भारी बारिश और जलभराव के बीच स्पाइडर-मैन की वेशभूषा पहनकर एक युवक ट्रैफिक संभालता नजर आया। युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

हितेश तिवारी

Spider-Man Viral Video : महाराष्ट्र में लगातार हो रही बारिश के बीच एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। आमतौर पर बारिश के मौसम में जलभराव और ट्रैफिक जाम की तस्वीरें देखने को मिलती हैं, लेकिन इस बार सड़क पर स्पाइडर-मैन नजर आया।

दरअसल, भिवंडी का रहने वाला शादाब स्पाइडर-मैन की वेशभूषा पहनकर सड़क पर उतरा और बारिश के बीच ट्रैफिक को व्यवस्थित करने लगा। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को न्यूज एजेंसी ANI ने भी साझा किया है, जिसके बाद लोग उसकी पहल की जमकर सराहना कर रहे हैं।

स्पाइडर-मैन बनकर युवक ने बारिश के बीच ट्रैफिक संभाला

वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर पानी भरा हुआ है और वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। इसी दौरान स्पाइडर-मैन की ड्रेस पहने शादाब ट्रैफिक को नियंत्रित करते हुए लोगों को सुरक्षित रास्ता दिखा रहा है। शादाब ने बताया कि उसने देखा कि इलाके में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए नगर पालिका के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे।

लोगों को परेशानी में देखकर उसने खुद मदद करने का फैसला किया। उसका कहना है कि फिल्मों में स्पाइडर-मैन हमेशा लोगों की मदद करता है और दूसरों की जान बचाता है।

इसी से प्रेरित होकर उसने वास्तविक जीवन में भी लोगों की सहायता करने की कोशिश की। उसने यह भी कहा कि उसका मकसद केवल ट्रैफिक संभालना ही नहीं, बल्कि सड़क पर जमा पानी हटाने और लोगों को सुरक्षित निकालने में मदद करना था।

लोगों ने युवक को कहा- रियल लाइफ स्पाइडर-मैन

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग शादाब के इस काम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने उसे "रियल लाइफ स्पाइडर-मैन" बताया, जबकि कुछ लोगों ने कहा कि ऐसे लोगों की वजह से समाज में इंसानियत जिंदा है।

वहीं कई लोगों ने स्थानीय प्रशासन से सवाल भी किए कि जब नागरिक खुद ट्रैफिक संभालने के लिए सड़क पर उतर रहे हैं, तो जिम्मेदार एजेंसियां समय पर क्यों नहीं पहुंचीं। हालांकि, अधिकांश लोगों का मानना है कि शादाब ने बिना किसी स्वार्थ के जो काम किया, वह दूसरों के लिए प्रेरणा है और मुश्किल समय में आगे बढ़कर मदद करने का संदेश देता है।

कंगना के बयान से भड़के रामदेव! बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, रामदेव का योगदान देश जानता है

मौत के बाद भी नहीं मिल सका परिवार! पिता का गांव तो मां-बेटे का शहर में अंतिम संस्कार, क्या थी सुसाइड की वजह?

आरक्षण कोई खैरात नहीं...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बरसे चिराग पासवान और मायावती, बताया संवैधानिक अधिकार

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों के तबादले; DDC-SDO समेत बदले कई पद, देखें पूरी लिस्ट

Explainer: क्या है CAPF एक्ट 2026, सरकार के खिलाफ क्यों मोर्चा खोल रहे अर्धसैनिक बल? जानें सभी सवालों का जवाब